ही-मैन को मुंबई के विले पार्ले श्मशान घाट में दी गई अंतिम विदाई: बॉलीवुड की आंखें नम, साथी कलाकार बोलीं- सबकी परवाह करने वाला चला गया, वे बेहतरीन कलाकार और महान इंसान थे, मोदी ने कहा- अभिनय के एक युग का अंत हो गया

मुंबई में आज सुबह दिग्गज अभिनेता और ‘ही-मैन ऑफ बॉलीवुड’ धर्मेंद्र के निधन ने पूरे भारतीय फिल्म जगत के साथ देशवासियों को शोक में डुबो दिया है। विले पार्ले श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहां फिल्म जगत की दिग्गज हस्तियों का तांता लगा हुआ है। अमिताभ बच्चन से लेकर सलमान खान तक सभी कलाकार धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि देने पहुंचे हुए हैं, जबकि साथी कलाकारों ने नम आंखों से कहा कि उनके जाने से सचमुच एक सुनहरा युग समाप्त हो गया।

Nov 24, 2025 - 14:58
 0
ही-मैन को मुंबई के विले पार्ले श्मशान घाट में दी गई अंतिम विदाई: बॉलीवुड की आंखें नम, साथी कलाकार बोलीं- सबकी परवाह करने वाला चला गया, वे बेहतरीन कलाकार और महान इंसान थे, मोदी ने कहा- अभिनय के एक युग का अंत हो गया

मुंबई। ही-मैन के नाम से मशहूर बॊलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का आज सुबह मुंबई में निधन हो गया है। मुंबई के ही विले पार्ले श्मशान गृह पर अभिनेता का अंतिम संस्कार किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अभिनेता धर्मेंद्र के निधन पर दुख प्रकट करते हुए एक्स पर पोस्ट किया है कि अभिनय के एक युग का अंत हो गया है।

धर्मेंद्र के निधन से पूरा बॊलीवुड शोक में डूबा हुआ है। प्रशंसकों को उनके निधन की सूचना पर भरोसा नहीं हो रहा। बिले पार्ले श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जा रहा है। बॊलीवुड हस्तियों का विले पार्ले श्मशान घाट पहुंचने का सिलसिला जारी है। धर्मेंद्र के सभी परिवारीजन भी निधन की सूचना के बाद उनके आवास पर पहुंच गये थे।

महानायक अमिताभ बच्चन, उनके पुत्र और अभिनेता अभिषेक बच्चन, अभिनेता सलमान खान और उनके पिता सलीम खान, आमिर खान, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, काजोल, सिद्धार्थ राय कपूर, समेत फिल्मी जगत की तमाम हस्तियां अंतिम विदाई देने के लिए श्मशान गृह पर पहुंचे। 

फिल्म निर्देशक करन जौहर ने कहा है कि धर्मेंद्र के निधन से एक युग का अंत हो गया है। अपने समय की दिग्गज अभिनेत्रियों में से एक रहीं आशा पारेख ने धर्मेंद्र को याद करते हुए कहा कि सबकी परवाह करने वाला चला गया। वे पूरे स्टाफ का ख्याल रखते थे। शर्मिला टैगैर ने कहा कि बेहतरीन स्टार का जाना दुखद है। फिल्म स्टार अजय देवगन ने कहा कि एक महान अभिनेता का जाना बेहद दुखद है। अभिनेत्री मौसमी चटर्जी ने कहा कि धर्मेंद्र एक बेहतर अभिनेता ही नहीं बल्कि एक महान इंसान भी थे।

SP_Singh AURGURU Editor