ड्यूटी के दौरान मौत की चपेट में हेड कांस्टेबल, बरेली जंक्शन के पास ट्रेन से कटा

बरेली। मंगलवार तड़के बरेली जंक्शन के समीप एक दर्दनाक हादसे में रेलवे पुलिस (जीआरपी) में तैनात हेड कांस्टेबल विनीत कुमार की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। यह हादसा जंक्शन से महज़ 50 मीटर दूर, थाना सुभाषनगर के सामने रेलवे ट्रैक पर हुआ। सुबह करीब 4 बजे ट्रेन ड्राइवर द्वारा रनओवर की सूचना देने पर पुलिस मौके पर पहुंची।

Jun 3, 2025 - 13:55
 0
ड्यूटी के दौरान मौत की चपेट में हेड कांस्टेबल, बरेली जंक्शन के पास ट्रेन से कटा
ट्रेन की चपेट में आने से मृत हेड कांस्टेबल विनीत कुमार की फाइल फोटो।  

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने मौके पर पहुंचकर हादसे की जानकारी लेते हुए।

जांच में पता चला कि मृतक वर्दी में था, पास में उसकी सरकारी पिस्टल, मोबाइल, पर्स और बैग सुरक्षित मिले। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वह किस ट्रेन की चपेट में आया।

पुलिस महकमे में शोक, परिवार को दी सूचना

बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और बताया कि विनीत कुमार ड्यूटी पर था, सभी जरूरी सामान सुरक्षित मिला है। घटनास्थल की जांच के लिए फील्ड यूनिट ने साक्ष्य संकलित कर लिए हैं। मृतक की उम्र करीब 35-36 वर्ष थी। उनका मूल निवास फर्रुखाबाद और वर्तमान में परिवार हाथरस पुलिस लाइन में रह रहा है। उन्हें हादसे की सूचना दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

घटनास्थल से यह सामान मिला

पुलिस को घटनास्थल से सरकारी पिस्टल (मय राउंड), मोबाइल फोन और पर्स, टैबलेट और बैग मिला है। सभी सामान जीआरपी थाना बरेली में सुरक्षित रूप से जमा करा दिए गए हैं।

SP_Singh AURGURU Editor