चैंबर भवन में बनाए गए 50 से अधिक बुजुर्गों के हेल्थ कार्ड
आगरा। नेशनल चैंबर द्वारा जीवनी मंडी स्थित अपने सभागर में आयोजित किए गए शिविर में 70 वर्ष से अधिक आयु के 50 से अधिक व्यक्तियों के प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत (स्वास्थ्य बीमा) कार्ड बनाए गए।
नेशनल चैम्बर ने यह शिविर खास तौर पर 70 वर्ष से अधिक के आयु के लोगों के हेल्थ कार्ड बनवाने के लिए आयोजित किया था। 11 बजे शिविर शुरू होने के साथ ही तमाम लोग कार्ड बनवाने पहुंच चुके थे।
स्वास्थ्य शिविर के संयोजक योगेश जिंदल ने इसे प्रधानमंत्री की अच्छी स्वास्थ्य बीमा योजना बताया। है। 70 वर्ष से अधिक आयुधारकों के लिए 5 लाख रुपये धनराशि तक निःशुल्क स्वास्थ्य बीमा मिलता है। उपाध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता ने कहा कि 70 वर्ष से अधिक आयु में मेडिकल इंश्योरेंस नहीं होता है या फिर अत्यधिक उच्च प्रीमियम पर होता है, जिसे प्रत्येक व्यक्ति वहन नहीं कर सकता। यह योजना ऐसे लोगों को राहत देती है। कोषाध्यक्ष नितिन अग्रवाल, सह संयोजक विपुल अग्रवाल और अंबा प्रसाद गर्ग ने भी योजना को सराहा।
प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत कार्ड (स्वास्थ्य बीमा) बनवाने वालों में मुख्य रूप से पूर्व अध्यक्ष सीताराम अग्रवाल, सदस्य सुरेश चंद जैन, श्रीमती निर्मला गुप्ता, गोविन्द प्रसाद सिंघल, वीके. वार्ष्णेय, मृदुला वार्ष्णेय, सुरेश चंद बंसल, राकेश कुमार जैन, ओंकार नाथ पाठक, अनूप गोयल आदि उल्लेखनीय थे।