होली पब्लिक का 23वां वार्षिकोत्सव: ‘तत्व’ थीम में भक्ति, विश्वास और शिक्षा के संगम ने बांधा समां

आगरा। सेक्टर-4 स्थित होली पब्लिक जूनियर कॉलेज में सोमवार को सीनियर विंग का 23वां वार्षिकोत्सव आध्यात्मिक और भावपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस वर्ष की थीम ‘तत्व’ (एसेंस ऒफ फेथ) रही, जिसने पूरे कार्यक्रम को न केवल शिक्षा, संस्कृति और सृजनात्मकता से आलोकित किया, बल्कि भक्ति और जीवन मूल्यों के प्रकाश से भी समृद्ध बनाया।

Nov 17, 2025 - 21:51
 0
होली पब्लिक का 23वां वार्षिकोत्सव: ‘तत्व’ थीम में भक्ति, विश्वास और शिक्षा के संगम ने बांधा समां
होली पब्लिक स्कूल सीनियर विंग के सोमवार को हुए 23वें वार्षिकोत्सव में स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रमों की एक झलक।

वार्षिकोत्सव का शुभारंभ केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, आरटीओ आगरा अखिलेश कुमार द्विवेदी द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम में स्कूल चेयरमैन संजय तोमर, को-चेयरपर्सन राधा तोमर, डायरेक्टर शम्मी तोमर, को-डायरेक्टर शिविका तोमर, प्रशासक श्रेयांक तोमर, प्रधानाचार्या सोनिका चौहान, सिटी कोऑर्डिनेटर साक्षी शर्मा और ज्योति शर्मा भी मौजूद रहे।

‘तत्व’ थीम के अंतर्गत विद्यार्थियों ने नृत्य, नाटक, झांकी और विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से यह संदेश दिया कि विश्वास और भक्ति वह प्रकाश है जो जीवन को अर्थ देता है और कठिनाइयों को अवसरों में बदल देता है।
कार्यक्रम की वार्षिक रिपोर्ट प्रधानाचार्य सोनिका चौहान ने प्रस्तुत की, जिसमें विद्यालय की शैक्षणिक एवं अन्य उपलब्धियों का उल्लेख किया गया।

इस अवसर पर सत्र 2024 के विभिन्न टॉपर्स- दसवीं और बारहवीं (विज्ञान, कॉमर्स, ह्यूमैनिटी) के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। वहीं ‘बेस्ट बॉय’ का खिताब दीपांशु अग्रवाल और ‘बेस्ट गर्ल’ का ताज अक्षरा सिंह को मिला। यश कुमार सिंह ‘बेस्ट स्पोर्ट्स पर्सन’ घोषित किए गए। जिन विद्यार्थियों की उपस्थिति शत-प्रतिशत रही तथा अभिभावकों ने अभिभावक-शिक्षक बैठक में सर्वाधिक सहभागिता दर्ज की, उन्हें भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के सफल संचालन में सौरभ निमल को ‘बेस्ट कोरियोग्राफर’, आकांक्षा भदौरिया को ‘बेस्ट एनुअल कोऑर्डिनेटर’ और भानु प्रिया एवं शिल्पी जैन को ‘बेस्ट आर्ट एंड क्राफ्ट टीचर’ का सम्मान दिया गया। संगीत शिक्षक नरेंद्र वर्मन को ‘बेस्ट म्यूजिक टीचर’ की उपाधि मिली। मंच संयोजन में विचित्र मोहन मिश्रा व ‘प्रॉप्स’ के निर्माण में शिक्षकों और विद्यार्थियों के योगदान की सराहना हुई।
कार्यक्रम का सफल मंच संचालन शिक्षिका श्वेता उप्रेती द्वारा किया गया और अंत में प्रधानाचार्या श्रीमती सोनिका चौहान ने सभी अतिथियों और अभिभावकों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

SP_Singh AURGURU Editor