जयकारों के साथ हजारों स्थानों पर हुआ होलिका दहन, पुलिस सजग दिखी

आगरा। पुलिस की कड़ी चौकसी के बीच आज रात जिले में हजारों स्थानों पर होलिका दहन हुआ।

Mar 13, 2025 - 23:25
 0
जयकारों के साथ हजारों स्थानों पर हुआ होलिका दहन, पुलिस सजग दिखी

इस दौरान होलिका मैया के जयकारे गूंजते रहे। इस बार होलिका दहन में खास बात यह रही कि सभी स्थानों पर पुलिस मौजूद रही। 

आज शाम को हुई बारिश के कारण होलिका दहन में परेशानी भी आई। लकड़ियां भीग जाने के कारण वे आग ही नहीं पकड़ रही थीं। लोगों ने होली जलाने के लिए तमाम उपाय किये। उपलों पर खासी मात्रा में कपूर रखकर उन्हें लकड़ियों के रखकर अग्नि प्रज्ज्वलित की गई। कई स्थानों पर लोगों ने कपड़ों की कतरनों की होलिका दहन में मदद ली। 

होलिका दहन के दौरान पुलिस की गाड़ियां भी गश्त करती दिखीं। दहन से पहले लोगों ने श्रद्धा भाव से होली का पूजन किया। 

होलिका दहन का शुभ मुहूर्त रात को 11.28 बजे से थे, लेकिन तमाम स्थानों पर समय से पूर्व ही होलिका दहन कर दिया गया। अनेक स्थानों पर लोग शुभ मुहूर्त का इंतजार करते दिखे। कुल मिलाकर होलिका दहन शांति के साथ निपट रहा है।