दीवानी में बुजुर्ग वादकारी की जान बचाने वाले जवान का सम्मान
आगरा। आगरा सिविल कोर्ट परिसर में सीपीआर देकर एक बुजुर्ग वादकारी की जान बचाने वाले उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल के जवान राहुल सारस्वत को सेनानायक रामसुरेश यादव ने सम्मानित किया।
सेनानायक ने बल के मुख्यालय पर बुलाकर जवान राहुल सारस्वत ‘कॊप ऑफ द मंथ’ सम्मान प्रदान किया। सेनानायक यादव ने राहुल सारस्वत की भूरि-भूरि प्रशंसा की और अन्य जवानों से प्रेरणा लेने की अपील की।
इस मौके पर बल के अन्य उच्च अधिकारी, डिप्टी सेनानायक जितेंद्र कुमार, सहायक सेनानायक हरीराम यादव, आगरा सुरक्षा प्रभारी मुकेश कुमार, मेट्रो प्रभारी सुशांत गौर और बड़ी संख्या में जवान मौजूद रहे!