फतेहाबाद रोड पर भीषण सड़क हादसा, एक की मौत, कई घायल
आगरा। फतेहाबाद रोड पर भीषण सड़क हादसा हुआ। जिसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसा डौकी थाने के नगला देवहंस के पास में हुआ। जहां एक टाटा मैजिक और मैक्स लोडर की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हुई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मैक्स लोडर पलट गया।
इस हादसे में कुल छह लोग घायल हुए, जिनमें से दो की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। दुर्भाग्यवश, अस्पताल ले जाते समय घायल व्यक्ति रामवरन निवासी नगला भरी बसई अरेला ने दम तोड़ दिया।
घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।