अनेक समाधान देती एक किताब को ह्रदय नारायण ने सराहा

उत्तर प्रदेश विधान सभा के पूर्व अध्यक्ष एवं लेखक ह्रदय नारायण दीक्षित ने आगरा के युवा लेखक लक्ष्मण प्रसाद की उस किताब को बहुत सराहा है जिसमें अनेक समाधान दिए गए हैं।

Sep 11, 2024 - 20:12
 0
अनेक समाधान देती एक किताब को ह्रदय नारायण ने सराहा
ह्रदयनाराण दीक्षित को अपनी पुस्तक भेंट करते लक्ष्मण प्रसाद।

आगरा। देश की सबसे बड़ी समस्या:  भारत के लिए सही जनसंख्या नीति क्या होनी चाहिए? भारतीय न्याय प्रणाली तीव्र कैसे होगी? लोकतंत्र में शिक्षित से अधिक अशिक्षित की सुनवाई क्यों है? फूडसेफ्टी डिपार्टमेंट को लोगों के स्वास्थ्य संरक्षण के लिए क्या करना चाहिए? वायु, जल, ध्वनि और प्लास्टिक प्रदूषण को रोकने के उपाय सहित भारत और विश्व के 48 प्रमुख मुद्दों और समस्याओं के सम्बन्ध में 25 साल के सतत अनुसंधान व परिश्रम से अंतिम समाधान खोजकर ताजनगरी के फेस रीडर एवं लेखक लक्ष्मण प्रसाद  ने निखिल पब्लिशर्स द्वारा प्रकाशित पुस्तक 'द लास्ट सॉल्यूशंस इण्डिया एण्ड वर्ल्ड' में लिखे हैं।

विगत दिवस लक्ष्मण प्रसाद ने जब यह पुस्तक प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं वरिष्ठ लेखक पं. हृदय नारायण दीक्षित को उनके निवास पर भेंट की और किताब के विषय और उद्देश्य पर चर्चा की तो पं. हृदय नारायण दीक्षित ने पुस्तक की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए कहा कि देश-दुनिया की विभिन्न समस्याओं के ये अंतिम समाधान न केवल तार्किक हैं बल्कि जनहित और राष्ट्रहित में बेहद उपयोगी भी हैं।

SP_Singh AURGURU Editor