पत्नी को छोड़ प्रेमिका संग फरार हुआ पति, गहने–नकदी लेकर रफूचक्कर, महिला ने दर्ज कराई एफआईआर

आगरा। थाना सिकंदरा क्षेत्र से एक सनसनीखेज घरेलू विवाद का मामला सामने आया है, जहां शास्त्रीपुरम निवासी एक महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता का आरोप है कि उसका पति न सिर्फ नशे का आदी है, बल्कि आए दिन उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट करता था। अब वह उसके गहने और नकदी लेकर फरार हो गया है और अपनी प्रेमिका के साथ दिल्ली में रहने की बात सामने आ रही है।

Dec 30, 2025 - 21:04
 0
पत्नी को छोड़ प्रेमिका संग फरार हुआ पति, गहने–नकदी लेकर रफूचक्कर, महिला ने दर्ज कराई एफआईआर
इमेज फोटो

आगरा। थाना सिकंदरा क्षेत्र से एक सनसनीखेज घरेलू विवाद का मामला सामने आया है, जहां शास्त्रीपुरम निवासी एक महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता का आरोप है कि उसका पति न सिर्फ नशे का आदी है, बल्कि आए दिन उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट करता था। अब वह उसके गहने और नकदी लेकर फरार हो गया है और अपनी प्रेमिका के साथ दिल्ली में रहने की बात सामने आ रही है।

पीड़िता के अनुसार घरेलू हिंसा से तंग आकर जब वह शिकायत दर्ज कराने थाने गई, तो लौटने पर उसे पता चला कि घर से जेवरात और नगदी गायब हैं। जांच करने पर सामने आया कि पति अलमारी में रखे करीब 3 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के गहने और नकद लेकर फरार हो चुका है।

महिला ने बताया कि पति लंबे समय से नशे की लत में डूबा हुआ है और इसी कारण घर में अक्सर झगड़े होते रहते थे। विरोध करने पर वह मारपीट करता और जान से मारने की धमकी भी देता था। पीड़िता का यह भी आरोप है कि पति का एक अन्य महिला से प्रेम संबंध है और वही महिला उसे दिल्ली ले गई है, जहां दोनों साथ रह रहे हैं।

घटना की सूचना मिलने पर थाना सिकंदरा पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर पति के खिलाफ धारा घरेलू हिंसा, मारपीट, धमकी और चोरी से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपी की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

पीड़िता ने पुलिस से पति की जल्द गिरफ्तारी, चोरी गए गहनों और नकदी की बरामदगी तथा अपनी सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर आगे की सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।