क्षमताओं को पहचान अपनी कमियों को दूर करें: केशव चौधरी
आगरा। सफलता का मंत्र हर क्षेत्र में एक ही है। अपनी क्षमताओं को पहचानिए और कमियों को दूर करिए। लगातार सही दिशा में प्रयास और अच्छा मार्गदर्शन सफलता के लिए बहुत जरूरी है।
-फंडामेंटल क्लासेस द्वारा आयोजित की गई अवार्ड सेरेमनी, मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित होता देख अभिभावकों के खिले चेहरे
आरबीएस कालेज के रॉव कृष्ण पाल सिंह ऑडिटोरियम में आयोजित फंडामेंटल क्लासेस की अवार्ड सेरेमनी में मुख्य अतिथि अपर पुलिस आयुक्त केशव कुमार चौधरी ने विद्यार्थियों को सफल व उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर लगभग दो दर्जन से अधिक बच्चों को पुरस्कृत किया गया, जिसमें प्रथम अवार्ड दिशा सिंह, द्वितीय दृष्टि सिंह, देवांश ओसवाल व तृतीय तृषा विनायक को दिया गया।
स्वागत फंडामेंटल क्लासेस के निदेशक पवन धानवानी व आरडी सर ने अतिथियों का शॉल व माला पहनाकर किया। विशिष्ट अतिथि सुल्तानपुर केएनआईटी के निदेशक प्रो. राजीव उपाध्याय ने कहा कि अच्छे दोस्त और शिक्षक उस रबर की तरह हैं, जो आपके जीवन की गलतियों को मिटाने का काम करते हैं। इसलिए हमेशा अच्छे लोगों के सम्पर्क में रहें और पेंसिल की तरह खुद को शार्प बनाए रखने के लिए निरन्तर मेहनत करते रहें।
यूपी एसएसएससी के सदस्य अखण्ड प्रताप सिंह ने अभिभावकों से कहा कि खुद के बजाय बच्चों को निर्णय लेने दें कि उन्हें किस दिशा में आगे बढ़ना है। इस अवसर पर कर्नल डॉ. यूसी दुबे, राकेश सिंह भदौरिया, आलोक शंकर मुद्गल, मोहित दीक्षित को स्मृति चिन्ह व शाल पहनाकर सम्मानित किया गया।संचालन डॉ. संतोष शर्मा ने किया।