अगर किसी को ब्रह्मोस की ताकत देखनी है तो पाकिस्तान से पूछ ले- योगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को लखनऊ में ब्रह्मोस मिसाइल फैसिलिटी सेंटर के उद्घाटन के मौके पर आतंकवाद पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा, आतंकवाद कुत्ते की पूंछ है, ये कभी सीधी होने वाली नहीं है। इसे उसी की भाषा में जवाब देना होगा।

May 11, 2025 - 14:43
 0
अगर किसी को ब्रह्मोस की ताकत देखनी है तो पाकिस्तान से पूछ ले- योगी

-लखनऊ में ब्रह्मोस फैसिलिटी सेंटर का उद्घाटन पर मुख्यमंत्री बोले- सीएम आतंकवाद कुत्ते की पूंछ है, उसी की भाषा में जवाब देना होगा

सीएम योगी ने कहा कि ब्रह्मोस की ताकत का प्रमाण दुनिया ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान देखा। उन्होंने पाकिस्तान का उल्लेख करते हुए कहा, अगर किसी को ब्रह्मोस की ताकत देखनी है तो पाकिस्तान से पूछ लो। हमने पराक्रम की झलक दिखाई है।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आतंकवाद के खिलाफ चल रहे अभियान का समर्थन करने के लिए देशवासियों से आह्वान करते हुए कहा, जब तक हम आतंक को पूरी तरह कुचल नहीं देते, तब तक समाधान संभव नहीं। अब समय आ गया है कि भारत एकजुट होकर आतंकवाद को जड़ से समाप्त करे।

सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट कर दिया है कि अब कोई भी आतंकी घटना ‘युद्ध’ की श्रेणी में मानी जाएगी। हमें याद रखना होगा कि आतंक के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़नी ही होगी।

ब्रह्मोस फैसिलिटी सेंटर के शुभारंभ को देश की सैन्य शक्ति में अहम बढ़त बताते हुए उन्होंने इसे प्रधानमंत्री मोदी के ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान की बड़ी उपलब्धि बताया।

SP_Singh AURGURU Editor