प्रशासन हमें छूट दे तो हम 12 अप्रैल के प्रदर्शनकारियों से निबट लेंगे: संसद सुमन

आगरा। राणा सांगा को लेकर दिए विवादित बयान देने के बाद संसद से लेकर सड़क तक चौतरफा घिरे राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन अभी भी अपनी बात पर अडिग हैं। उनके तेवरों में भी कोई कमी नहीं आई है।

Mar 28, 2025 - 18:17
 0
प्रशासन हमें छूट दे तो हम 12 अप्रैल के प्रदर्शनकारियों से निबट लेंगे: संसद सुमन
संजयप्लेस स्थित एचआईजी फ्लैट्स स्थित अपने आवास पर समर्थकों से घिरे बैठे सांसद रामजीलाल सुमन।

कड़ी सुरक्षा के बीच समर्थकों के काफिले के संग अपने आवास पर पहुंचे सांसद सुमन 

12 अप्रैल को प्रस्तावित करणी सेना के प्रदर्शन के बाबत सुमन बोले पहले हम प्रशासन से आग्रह करेंगे। प्रशासन हमें बताए। अगर उसकी कोई मजबूरी है तो हमें छूट दे दें, हम अपने आप निबट लेंगे। 

दिल्ली से आज आगरा कड़ी सुरक्षा के बीच अपने आवास पर पहुंचे राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन मीडिया से रूबरू होते हुए बोले कि जनतंत्र में सभी को विरोध की अभिव्यक्ति का अधिकार है। इस अभिव्यक्ति के आधार पर आप प्रदर्शन कर सकते हैं। धरना दे सकते हैं। अखबारों में भी समाचार दे सकते हैं, जो जनतंत्र के अधिकार है। 

 

सांसद सुमन ने कहा कि मेरे आवास पर जो करणी सेना के द्वारा किया गया है, वह गुंडई और लफंगई है।यह अवांछित तत्वों द्वारा मेरे आवास पर और मेरे परिवार को नेस्तनाबूत करने के लिए उनके द्वारा किया गया है हमला था।

उन्होंने कहा यह सरकार द्वारा योजित प्रयास है। प्रदेश में जंगल राज है। सांसद सुमन ने कहा कि जिस तरह हमला हुआ है उस हमले को भी रोका जा सकता था। आप सब लोग जानते हैं यह जो हमला हुआ है, यह उनकी मनोवृति है और यह वही लोग हैं जिन्होंने मुख्यमंत्री न रहने पर अखिलेश यादव के घर की सफाई कराई थी। यह वही लोग हैं, जो दलितों की बारात को नहीं चढ़ने देते हैं। यह वही लोग हैं, जो कल ईद के खिलाफ हैं और यह वही लोग हैं, जो पीडीए के खिलाफ हैं।

सांसद सुमन बोले मेरे घर पर हमला करवाना, सुनियोजित से षड्यंत्र था। बड़ा सवाल तो यह है कि कानून व्यवस्था इतनी लचर हो गई है कि हमारे घर तक बुलडोजर लेकर सैकड़ों की तादाद में लोग आ गए। उन्हें पुलिस रोक भी न सकी। वह अभी भी अपने बयान पर कायम हैं। उन्होंने वही बोला है, जो इतिहास में लिखा है।