आगरा में ‘उदयपुर फाइल्स’ मुफ्त देखनी है तो भाजयुमो के तीन नंबरों पर सम्पर्क कीजिए

आगरा। राजस्थान के उदयपुर में कन्हैयालाल की निर्मम हत्या पर आधारित फिल्म ‘उदयपुर फाइल्स’ को आगरा में भारतीय जनता युवा मोर्चा निःशुल्क दिखवाएगा। यह फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित है, जिसमें दिखाया गया है कि कैसे दो लोग मुहम्मद रियाज़ अत्तारी और मोहम्मद गौस ने जिहादी मानसिकता के तहत इस भयावह कृत्य को अंजाम दिया था और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित कर हिंदू समाज में भय फैलाने का प्रयास किया था।

Aug 10, 2025 - 20:51
 0
आगरा में ‘उदयपुर फाइल्स’ मुफ्त देखनी है तो भाजयुमो के तीन नंबरों पर सम्पर्क कीजिए
रविवार को आगरा में फिल्म उदयपुर फाइल्स के पोस्टर लेकर इसे देखने की अपील करते भाजयुमो नेता गौरव राजावत, शैलू पंडित और अन्य पदाधिकारी।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेता गौरव राजावत का कहना है कि फिल्म का उद्देश्य किसी की धार्मिक भावनाओं को आहत करना नहीं, बल्कि कन्हैयालाल के परिवार को न्याय दिलाने के साथ-साथ हिंदू समाज को इस्लामी कट्टरपंथ की साजिशों से जागरूक करना है। बकौल राजावत, इससे पहले भी वे इसी प्रकार की फिल्मों जैसे द केरल स्टोरी की 2830 और द कश्मीर फाइल्स की 1120 टिकटें उन्होंने निःशुल्क उपलब्ध करवाई थीं ताकि युवाओं, खासकर युवतियों को जागरूक किया जा सके।

इस बार उदयपुर फाइल्स फिल्म देखने के लिए भी युवा मोर्चा की ब्रज क्षेत्र इकाई द्वारा निःशुल्क टिकटें उपलब्ध कराई जा रही हैं। खासतौर पर आगरा की युवतियों को सिनेमा घरों में यह फिल्म दिखाने का प्रबंध किया गया है। इस फिल्म का टिकट प्राप्त करने के लिए तीन नंबर जारी किए गए हैं, ये हैं-9719555444 (गौरव राजावत), 8279982595 (हिमांशु ठाकुर), और 7906080704 (अनंत चौधरी)। इन नंबरों पर व्हाट्सअप के माध्यम से टिकटों की जानकारी ली जा सकती है।

इस मुहिम में में युवा मोर्चा के बृज क्षेत्र मंत्री गौरव राजावत, महानगर अध्यक्ष शेलू पंडित, कार्यालय प्रभारी अनंत चौधरी, महानगर मंत्री हिमांशु ठाकुर के  साथ ही लोकेश पलिया, सचिन प्रधान, अमित गोयल, आकाश मुलानी, तुषार वाल्मीकि, अभिषेक परमार और शुभम सिंह आदि भी जुटे हुए हैं।

SP_Singh AURGURU Editor