सीएम योगी की मोदी, अमित शाह और नड्डा से अहम मुलाकात

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार (25 अक्टूबर) को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। पीएम मोदी और सीएम योगी की ये मुलाकात करीब एक घंटे तक चली। इसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की।

Oct 25, 2025 - 21:35
 0
सीएम योगी की मोदी, अमित शाह और नड्डा से अहम मुलाकात


इससे पहले सीएम योगी ने शनिवार (25 अक्टूबर) को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति को राधा-कृष्ण की प्रतिमा भेंट में दी। जानकारी के मुताबिक, इस मुलाकात में बिहार चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई।

सीएम योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय दौरे पर दिल्ली में हैं। बिहार चुनाव को देखते हुए सीएम का यह दौरा राजनीतिक रूप से बेहद अहम माना जा रहा है। सीएम योगी ने गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात कर  बिहार चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा हुई।

इससे पहले नोएडा में बन रहे देश के सबसे बड़े जेवर एयरपोर्ट का भी सीएम ने हेलीकॉप्टर से निरीक्षण किया। इस दौरान सीएम ने पार्किंग, एयरपोर्ट कनेक्टिविटी और एयरस्ट्रिप निर्माणाधीन टर्मिनल को भी देखा। सीएम इससे पहले एयरपोर्ट के अधिकारियों के साथ बैठक भी कर चुके थे।

विमानन मंत्री राम मोहन नायडू ने जेवर एयरोपर्ट के उद्घाटन के लिए 30 अक्टूबर का दिन तय किया है। इस बारे में औपचारिक ऐलान नहीं हुआ है, इसकी तारीखों में फेरबदल हो सकता है।