आगरा में प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची थी शराब में मौत की साजिश, पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार

शमसाबाद (आगरा)। महरमपुर गांव में एक विवाहिता ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर डाली। घटना 13 मई की रात की है, जब मृतक भीमसेन को पहले शराब पिलाई गई और फिर पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी गई।

May 14, 2025 - 22:44
 0
आगरा में प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची थी शराब में मौत की साजिश, पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार
पुलिस गिरफ्त में हत्या के आरोपी दीपक और मृतक की पत्नी।  

शव मिलने के बाद मृतक के भाई पप्पू ने थाना शमसाबाद में दीपक पुत्र लक्ष्मण सिंह और मृतक की पत्नी सुनीता (काल्पनिक नाम) के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को ग्राम भवन के पास मंदिर के समीप से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस पूछताछ में दीपक ने कबूल किया कि मृतक को उनके अवैध संबंधों की जानकारी हो गई थी। वह पत्नी को प्रतिदिन पीटता था, जिससे तंग आकर उन्होंने उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई। दीपक ने बताया कि 13 मई की रात उसने भीमसेन को शराब पिलाई और फिर पीट-पीटकर उसकी जान ले ली।

थाना प्रभारी शमसाबाद ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। मामले में आगे की जांच जारी है।

SP_Singh AURGURU Editor