आगरा में गौशाला का शुभारंभ, स्वामी ज्ञानानंद बोले– जीवन का पुण्य लाभ यही है कि कुछ अच्छा हो जाए

आगरा। अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज ने मंगलवार को कुबेरपुर स्थित प्रमुख उद्यमी एवं समाजसेवी राजेश अग्रवाल (रसोई रत्न) के फार्म हाउस आर.आर. ऑर्गेनिक एंड हर्बल गार्डन पर राजा जनक की नवनिर्मित गौशाला का रिबन काटकर शुभारंभ किया।

Sep 2, 2025 - 18:54
 0
आगरा में गौशाला का शुभारंभ, स्वामी ज्ञानानंद बोले– जीवन का पुण्य लाभ यही है कि कुछ अच्छा हो जाए
कुबेरपुर में नवनिर्मित गौशाला का रिबन खोलकर शुभारंभ करते विख्यात गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज। साथ हैं राजा जनक स्वरूप राजेश अग्रवाल, रानी सुनयना श्रीमती अंजू अग्रवाल एवं अन्य।

इस अवसर पर आयोजित सत्संग सभा में स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज ने कहा—“जीवन का सच्चा पुण्य यही है कि इससे कुछ अच्छा हो जाए। जब हाथों में गीता, वाणी में भगवान का नाम और जीवन में गौ सेवा हो तो समझो जीवन सार्थक हुआ।” उन्होंने गौशाला और परिसर के आध्यात्मिक व प्राकृतिक वातावरण की सराहना की और कहा कि गीता का चिंतन प्राणी मात्र की सेवा करना है।

राजा जनक स्वरूप राजेश अग्रवाल और रानी सुनयना श्रीमती अंजू अग्रवाल ने कहा कि गौ माता की सेवा से आत्मिक सुख और शांति मिलती है। गौ सेवा के माध्यम से संत दर्शन का सौभाग्य प्राप्त होना हमारे लिए जीवन को धन्य बना देता है।

कार्यक्रम में “जय गौ माता जय गोपाल, जय गोवर्धन जय नंदलाल” के संकीर्तन से वातावरण गूँज उठा। कवयित्री संगीता अग्रवाल ने अपना भजन संग्रह ‘मन के मनके’ स्वामी जी को भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। भजन गायक रामनिवास गुप्ता ने सुमधुर प्रस्तुति से समां बाँध दिया।

इस अवसर पर स्वामी गुरु कृपानंद, अनुराग अग्रवाल, पलक अग्रवाल, पर्व अग्रवाल, मलाइका अग्रवाल, अविक, कृषिव, सिया, विनीता अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, ममता मित्तल, रीता जिंदल, अमित बंसल, शरद अग्रवाल, नताशा अग्रवाल और अमित अग्रवाल सहित अनेक भक्तजन मौजूद रहे।

SP_Singh AURGURU Editor