स्पर्श चैरिटी क्लब का अधिष्ठापन और तीज उत्सव, राधा-कृष्ण थीम में रची रंगारंग छटा

  आगरा। स्पर्श चैरिटी क्लब का अधिष्ठापन समारोह हर्षोल्लास के साथ होटल पीएल पैलेस में आयोजित किया गया, जिसमें क्लब की संस्थापिका मधु बघेल, डॉ. सलोनी सिंह बघेल एवं इंदु सचदेवा ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष मधु बघेल ने सभी सदस्यों को उपहार देकर सम्मानित किया।

Jul 27, 2025 - 17:35
 0
स्पर्श चैरिटी क्लब का अधिष्ठापन और तीज उत्सव, राधा-कृष्ण थीम में रची रंगारंग छटा
स्पर्श चैरिटी क्लब के अधिष्ठापन समारोह में मधु बघेल, डॉ. सलोनी सिंह, नीलू धाकरे, रानी सिंह, वर्षा सपरा, निर्मल बत्रा, मनीषा अरोड़ा, सोनिया चानना, बबीता भारद्वाज, प्रतिमा चौहान, निशा सिंह, पारुल भारद्वाज एवं अन्य सदस्याएं।

अधिष्ठापन समारोह को हरियाली तीज उत्सव के रूप में भी मनाया गया, जिसमें क्लब की सभी सदस्याएं राधा-कृष्ण थीम पर पारंपरिक परिधानों में सजी-धजी नज़र आईं।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. सलोनी सिंह बघेल और सोनिया चानना द्वारा किया गया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में रंग भर गया और विशेष आकर्षण रहा हरियाली तीज क्वीन का चुनाव, जिसने समारोह को उत्सव का स्वरूप दे दिया।

वार्षिक रिपोर्ट क्लब सदस्य मनीषा अरोड़ा द्वारा प्रस्तुत की गई। समाजसेवा की दिशा में एक और प्रेरणादायी कदम अनीता अग्रवाल द्वारा उठाया गया, जिन्होंने एक जरूरतमंद महिला को सिलाई मशीन प्रदान की, जिससे उसे स्वावलंबन का रास्ता मिल सके।

कार्यक्रम में डॉक्टर सलोनी सिंह, रानी सिंह, वर्षा सपरा, निर्मल बत्रा, मनीषा अरोड़ा नीलू सिंह धाकरे, सोनिया चांनना, बबीता भारद्वाज, प्रतिमा चौहान, निशा सिंह, पारुल भारद्वाज, प्रीति बंसल, दीपिका आहूजा, राखी गुलाटी, रिमी सलूजा, आकाशी शर्मा, रेनू गर्ग, दीप्ति दुबे, मुक्ता कत्याल, शेफाली नायर, राधा ठाकुर, सहित क्लब के सभी सम्मानित सदस्य उपस्थित रहेl

SP_Singh AURGURU Editor