भारत ने एशिया कप में पाकिस्तान को सात विकेट से रौंद डाला

दुबई। भारत ने एशिया कप में पाकिस्तान को सात विकेट से करारी शिकस्त दी। पाक ने टास जीत कर पहले खेलते हुए 127 रन ही बनाए। भारत ने तीन विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस मैच को को लेकर काफी तनातनी की स्थिति बनी थी।

Sep 14, 2025 - 23:31
 0
भारत ने एशिया कप में पाकिस्तान को सात विकेट से रौंद डाला
  पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी नई गेंद से काफी खतरनाक होते हैं। हर बल्लेबाज पारी के पहले ओवर में उनके खिलाफ बचकर रहना चाहता है। अपने टी20 करियर में पारी के पहले ओवर में वह 20 विकेट ले चुके हैं। लेकिन भारत के खिलाफ एशिया कप के मुकाबले में वो हुआ, जो शाहीन अफरीदी ने सोचा नहीं था। अभिषेक शर्मा ने पहली गेंद से शाहीन पर अटैक किया और बैकफुट पर धकेल दिया।


अभिषेक शर्मा ने शाहीन अफरीदी की पहली पर चौका लगाया। शाहीन ने आगे की तरफ गेंद डाली और अभिषेक तैयार थे। वह आगे की तरफ कूदे और गेंद को सामने की तरफ मार दिया। शॉट इतना जोरदार था कि शाहीन अफरीदी को हाथ लगाने का भी मौका नहीं मिला। अगली गेंद पर अभिषेक शर्मा ने छक्का मार दिया। इस बार उन्होंने सिर्फ अपना अगला पैर आगे बढ़ाया और गेंद को लॉन्ग ऑफ और कवर के र ऊपर से छक्के के लिए भेज दिया।

पहले ओवर के बाद शाहीन अफरीदी के दूसरे ओवर में भी अभिषेक ने अटैक किया। इस बार भी पहली गेंद को चौके के लिए भेजा। गेंद डीप बैकवर्ड पॉइंट बाउंड्री लाइन के बाहर गई। इसी ओवर की तीसरी गेंद पर अभिषेक ने इस मैच का सबसे बेहतरीन शॉट खेला। शाहीन ने पैड पर धीमी गति की गेंद डाली। अभिषेक ने इसे फ्लिक किया और डीप मिड विकेट बाउंड्री के बाहर छक्के के लिए भेज दिया।

अभिषेक शर्मा ने इस मुकाबले में 31 रनों की पारी खेली। अपनी पारी के दौरान उन्होंने सिर्फ 13 गेंदों का सामना किया। अभिषेक के बल्ले से 4 चौके और 2 छक्के निकले। उनकी इस पारी ने पाकिस्तान को पूरी तरह तोड़ दिया। जब अभिषेक आउट हुए तो भारत का स्कोर 3.4 ओवर में 41 रन था।

सूर्यकुमार यादव 20 गेंद पर 21 रन बनाकर आउट हुए। तिलक वर्मा 26 गेंदों में 29 रनबनाए। उस समय दोनों के बीच 44 बॉल में 52 की हिस्सेदारी रही। 11 ओवर के स्कोर के बाद टीम इंडिया का 2 विकेट पर 93 रन हो गया।  इससे पहले एशिया कप 2025 में भारत-पाकिस्तान मैच से पहले सलमान आगा बड़ी-बड़ी डींगे हांक रहे थे। उनका कहना था कि उन्हें आक्रामकता दिखानी होगी। मैदान पर उतरने से पहले ऐसी बड़ी-बड़ी बातें करना आसान होता है, लेकिन जब अपनी काबिलियत की बारी आई तो सलमान आगा फिसड्डी साबित हो गए। उन्होंने 12 गेंद खेलकर सिर्फ 3 रन बनाये।

सलमान आगा ने टॉस के बाद पहले बैटिंग करने का फैसला लिया, लेकिन उन्हें नहीं पता था कि बैटिंग करने का फैसला नाममात्र का है। पहले ओवर में सैम अय्यूब आउट हुए और फिर दूसरे ओवर में मोहम्मद हारिस का विकेट गिरा। फिर देखते ही देखते पाकिस्तान टीम एक-एक कर विकेट गंवाती चली गई। पाक टीम लड़खड़ाते हुए सिर्फ 127 रन बना पाई।


सूर्यकुमार यादव ने नहीं मिलाया हाथजब भी कोई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेला जाता है, तो उनके टास के समय दोनों कैप्टन हाथ मिलते हैं। मगर एशिया कप 2025 के भारत बनाम पाकिस्तान मैच के समय ऐसा नहीं हुआ। पाक कैप्टन सलमान आगा से भारतीय टीम के कप्तान हाथ नहीं मिलाया। यहां तक कि पाक कप्तान की ओर देखा तक नहीं।