भारत अब आतंकी हमलों के बाद चुप नहीं रहता- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर विकसित भारत का जिक्र किया। उन्होंने पूर्व की कांग्रेस सरकार पर सीधा अटैक किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारा जोर लोगों का जीवन आसान बनाने पर है, लोगों की बचत बढ़ाने पर है।

Oct 17, 2025 - 21:44
 0
भारत अब आतंकी हमलों के बाद चुप नहीं रहता- पीएम मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत फास्टेस्ट ग्रोइंग इकोनॉमी बनकर आगे बढ़ता रहा है। अब हम न तो रुकेंगे न थमेंगे, हम तेजी से आगे बढ़ेंगे। पीएम मोदी ने ये बातें 'एनडीटीवी वर्ल्ड समिट' में कही हैं। उन्होंने कहा कि आज के दौर में कई स्पीड ब्रेकर हैं। ऐसे में अनस्टापेबल भारत की चर्चा बेहद अहम है। वाकई भारत आज रुकने के मूड में भी नहीं है। आज से 11 साल पहले देश में किन बातों की चर्चा होती थी। पॉलिसी पैरालिसिस की चर्चा होती थी। महिला सुरक्षा को लेकर कई सवाल उठते थे। आतंकी स्लीपर सेल की चर्चा होती थी। महंगाई डायन खाए जात है, गीत सुनाई देते थे। हालांकि, अब ऐसा नहीं है।

पीएम मोदी ने कहा कि 2014 के पहले देश ही नहीं दुनियाभर में लोग यही सोचते थे कि इतने संकटों से घिरा भारत कभी इससे निकल ही नहीं सकता। हालांकि, बीते 11 साल भारत ने इन चुनौतियों से पार पाया है। आज महंगाई दर 2 फीसदी से नीचे है और विकास दर 7 फीसदी से ज्यादा है। आज आत्मविश्वास से भरा हुआ भारत है। अब भारत आतंकी हमलों के बाद चुप नहीं बैठता है। सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक करके और ऑपरेशन सिंदूर करके मुंहतोड़ जवाब देता है।
  
पीएम मोदी ने एनडीटीवी वर्ल्ड समिट में कहा कि भारत ने हर चुनौती का डटकर सामना किया। मोदी है तो मिजाज की बात करता है। देश के लोग अपने सामर्थ्य का पूरा इस्तेमाल तभी कर सकते हैं, जहां सरकार का ब्रेक कम रहता है। बीते 11 वर्षों में भारत ने हर आशंका को ध्वस्त किया है, हर चुनौती को पस्त किया है। आज भारत फ्रेजाइल 5 से बाहर निकलकर टॉप 5 अर्थव्यवस्थाओं में से एक बन गया है। आज चिप से लेकर शिप तक चारों तरफ आत्मनिर्भर और आत्मविश्वास से भरा हुआ भारत है।

पीएम मोदी ने कहा कि बीते 3 सालों में भारत की एवरेज ग्रोथ 7.8 फीसदी रही है। ये अभूतपूर्व है, अप्रत्याशित है। अभी 2 दिन पहले ही मर्चेंडाइज एक्सपोर्ट के आंकड़ें आए हैं। पिछले साल के मुकाबले भारत का मर्चेंडाइज एक्सपोर्ट  करीब 7 फीसदी और बढ़ गया है। पिछले वर्ष भारत ने करीब साढ़े 4 लाख करोड़ रुपये का कृषि निर्यात कर दिया है। आईएमएफ ने भी भारत की ग्रोथ को अपवार्ड रिवाइज किया है। कुछ दिन पहले ही गूगल ने भारत के एआई स्पेश में 15 बिलियन डॉलर के बड़े इन्वेस्टमेंट की घोषणा की है।

पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत की ग्रोथ, ग्लोबल अपॉर्चूनिटी को शेप कर रही है। हाल में हुआ ईएफटीए ट्रेड एग्रीमेंट इसका बहुत बड़ा उदाहरण है। यूरोप के देशों ने भारत में 100 बिलियन डॉलर के इन्वेस्टमेंट का कमिटमेंट किया है। इससे भारत में बड़ी संख्या में जॉब्स क्रिएट होंगी। आज जी7 देशों के साथ हमारा ट्रेड 60 फीसदी से ज्यादा बढ़ चुका है। पूरी दुनिया आज भारत को एक भरोसेमंद, जिम्मेदार और टिकाऊ साझीदार के रूप में देख रही है। इलेक्ट्रॉनिक्स से लेकर फार्मा तक, ऑटोमोबाइल से लेकर मोबाइल मैन्युफैक्टरिंग तक निवेश की लहर भारत में आ रही है।

पीएम मोदी ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर जमकर अटैक किए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सरकारीकरण ने बैकों में एनपीए का पहाड़ खड़ा कर दिया था। बीजेपी के लोकतंत्रीकरण ने बैंकों को रिकॉर्ड प्रॉफिट में ला दिया है। बीते 11 वर्षों में महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप्स को, किसानों, पशुपालकों, मछुआरों, रेहड़ी-पटरी वाले साथियों को, विश्वकर्मा साथियों को बिना बैंक गारंटी के लाखों करोड़ रुपये के लोन दिए गए।

प्रधानमंत्री ने कहा कि 2014 से पहले जब सरकारीकरण की सोच हावी थी, तब पेट्रोल और डीजल पर सब्सिडी न बढ़ानी पड़े, इसके लिए कांग्रेस सरकार रात 8 बजे से सुबह 8 बजे के बीच पेट्रोल पंप बंद करने की तैयारी कर रही थी। वहीं आज 24 घंटे बे-रोकटोक पेट्रोल पंप खुले रहते हैं और हम अल्टरनेटिव फ्यूल्स पर, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी पर अभूतपूर्व निवेश कर रहे हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत में गरीबों के लिए, वंचितों की सेवा के लिए समर्पित सरकार है। हम पिछड़ों को प्राथमिकता देते हैं, उनका जीवन बेहतर बनाने के लिए पूरी संवेदनशीलता से काम कर रहे हैं। बीते दिनों इस बात की चर्चा रही कि बीएसएनएल में अपना मेड इन इंडिया 4जी स्टैक लॉन्च किया है। ये वाकई देश की बहुत बड़ी सफलता है। आज हम गर्व से कह सकते हैं कि भारत दुनिया के उन टाप 5 देशों में शामिल है, जिनके पास अपने देश में तैयार 4जी स्टैक है।