भारत ने कोरिया को 4-1 से हराकर जीता एशिया कप, विश्व कप के लिए भी किया क्वालीफाई
हॉकी एशिया कप 2025 के फाइनल में भारत ने कोरिया को 4-1 से हरा दिया। इस तरह भारतीय टीम ने डिफेंडिंग चैंपियन को हराकर खिताफ अपने नाम किया।
राजगीर (बिहार)। हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी में भारत ने हॉकी एशिया कप 2025 के फाइनल में कोरिया को हराकर खिताब अपने नाम किया। खिताबी भिड़ंत में भारतीय टीम ने 4-1 से जीत हासिल की। इस तरह भारत चौथी बार हॉकी एशिया कप में चैंपियन बनी है। भारत के लिए ये इसलिए भी खास है क्योंकि उसने डिफेंडिंग चैंपियन कोरिया को हराया है। इसके साथ ही टीम हॉकी विश्व कप के फाइनल के लिए भी सीधे क्वालीफाई कर लिया है।
बिहार के राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गए इस फाइनल में भारत ने खेल के पहले मिनट में गोल दागकर कोरिया को दबाव में डाल दिया था। क्वार्टर के 29वें सेकंड में बेहतरीन ड्रिफ्ट से गोल किया। पहले गोल खाने के बाद कोरिया ने अपने डिफेंस को मजबूत किया पहले क्वार्टर के खेल में फिर भारत को कोई गोल नहीं करने दिया।
पहले क्वार्टर के खेल में 1-0 की बढ़त बनाने वाली भारतीय टीम ने दूसरे क्वार्टर में भी अपना दबदबा बरकरार रखा। खेल के 28वें मिनट में दिलप्रीत सिंह ने भारत ने के लिए दूसरा गोल दागा। इस तरह पहले हाफ में भारत ने कोरिया पर 2-0 की बढ़त बनाई। खेल के तीसरे क्वार्टर के 45वें मिनट में एक बार फिर से दिलप्रीत सिंह ने गोल दागा और बढ़त को 3-0 कर दिया। वहीं भारत के चौथा गोल अमित रोहिदास ने किया।