हिन्दुस्तानी बिरादरी शांति बनाने में देगी सहयोग

आगरा। हिंदुस्तानी बिरादरी ने एक विचार गोष्ठी कर संकल्प लिया कि किसी भी स्थिति में शहर की शांतिपूर्ण फिजा को दूषित नहीं होने देंगे। संस्था जिला प्रशासन और पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करेगी।

Aug 31, 2024 - 15:50
Aug 31, 2024 - 18:32
 0
हिन्दुस्तानी बिरादरी शांति बनाने में देगी सहयोग

कबीर पुरस्कार से सम्मानित संस्था के अध्यक्ष डॉ. सिराज कुरैशी ने अध्यक्षता  करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें सांप्रदायिकता का विष फैलाने वालों पर कठोर अंकुश लगाए। संस्था के वाइस चेयरमैन विशाल शर्मा ने कहा कि हमें ऐसे तत्वों पर पैनी निगाह रखनी होगी जो माहौल बिगाड़ने की फिराक में रहते हैं। 

गोष्ठी में सर्वश्री लियाउद्दीन, मुन्ना भाई, राजकुमार नागरथ, विजय उपाध्याय, समी आगाई, ग्यास कुरैशी, मुकेश कर्दम आदि ने भी विचार व्यक्त किए।