वेस्टइंडीज से टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने गुरुवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 मैच की टेस्ट सीरीज के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। 2 अक्टूबर से यह सीरीज शुरू होने वाली है।

Sep 25, 2025 - 14:50
 0
वेस्टइंडीज से टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान


मुंबई। वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए गुरुवार को टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया। भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की सीनियर राष्ट्रीय चयन समिति ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट सीरीज के लिए टीम की घोषणा की। शुभमन गिल एक बार फिर टीम की कमान संभालेंगे, जबकि ऋषभ पंत की गैरमौजूदगी में रविंद्र जडेजा को उपकप्तान बनाया गया।

टीम इंडिया का स्क्वाड
शुभमन गिल (कप्तान),यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, रविंद्र जडेजा (उप कप्तान), वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, एन जगदीशन, साई सुदर्शन। 

इसके अलावा इन पांच खिलाड़ियों को टीम में जगह नहीं मिली, जिन पर काफी भरोसा किया जा रहा था।

सरफराज खान

डॉमेस्टिक क्रिकेट में रनों का अंबार लगाने वाले सरफराज खान को इंग्लैंड सीरीज के बाद अब वेस्टइंडीज सीरीज से भी ड्रॉप कर दिया गया। सरफराज बीजीटी के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर थे। लेकिन, उसके बाद
उनको मौका नहीं मिला। हाल ही में खान ने काफी वजन भी घटाया था और फिटनेस पर काफी काम किया था।

करुण नायर

8 साल बाद इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया में वापसी करने वाले करुण नायर को भी वेस्टइंडीज सीरीज से ड्रॉप कर दिया गया। नायर का इंग्लैंड दौरा अच्छा नहीं रहा था। वह 4 मैचों में 25.7 की औसत से 205 रन ही बना पाए थे। लेकिन, अब सिर्फ एक सीरीज के बाद ही उनको ड्रॉप कर दिया गया।

आकाशदीप

तेज गेंदबाज आकाशदीप को वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 मैच की टेस्ट सीरीज के लिए टीम में जगह नहीं मिली। आकाशदीप ने इंग्लैंड दौरे पर 3 मैच में 13 विकेट लिए थे और अच्छा परफॉर्म किया था। इसके बावदूद उनको ड्रॉप कर दिया गया।

अभिमन्यू ईश्वरन

पहले तो प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिल रही थी, अब स्क्वाड से भी ड्रॉप कर दिया गया। कुछ ऐसी ही कहानी डॉमेस्टिक क्रिकेट के स्टार अभिमन्यू ईश्वरन की रही है। ईश्वरन इंग्लैंड दौरे पर टीम का हिस्सा थे। लेकिन, उनको डेब्यू का मौका नहीं मिला था। अब इस बार तो वेस्टइंडीज के खिलाफ स्क्वाड में भी जगह नहीं मिली। 104 फर्स्ट क्लास मुकाबलों में ईश्वरन ने 7885 रन बनाए हैं।

शार्दुल ठाकुर

अनुभवी ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर का भी वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टीम से पत्ता कट गया। बीसीसीआई ने नीतीश कुमार रेड्डी के इंजरी से ठीक होने के बाद उनको पहली प्राथमिकता दी। इंग्लैंड दौरे पर ठाकुर भारतीय टीम का हिस्सा थे।