एशियन गेम्स  की शूटिंग में भारत की बेटियों  का डंका,   जीता पहला मेडल,  महिला क्रिकेट में बांग्लादेश को 114 रन से पछाड़ा

भारत ने 2026 एशियन गेम्स में पहला पदक जीत लिया है। भारत का पहला पदक शूटिंग में आया है। महिला एयर राइफल 10 मीटर टीम स्पर्धा में सिल्वर मेडल भारत ने जीता है।

Sep 20, 2026 - 20:43
 0
एशियन गेम्स  की शूटिंग में भारत की बेटियों  का डंका,   जीता पहला मेडल,  महिला क्रिकेट में बांग्लादेश को 114 रन से पछाड़ा

नागोया (जापान)।  भारत ने 2026 एशियन गेम्स में पहला पदक जीत लिया है। रविवार को शूटिंग में सोनम मस्कार, इलावेनिल वालारिवन और विदर्स विनोद ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीत लिया है। फाइनल राउंड के बाद भारत का स्कोर 1898.0 रहा. चीन ने गोल्ड मेडल जीता, जिसने 1904.2 का स्कोर किया।

कोरिया अंतिम समय तक मेडल की रेस में बना हुआ था लेकिन चू येनबेयोल ने अपनी आखिरी सीरीज में बहुत खराब शॉट लगाए। भारत के लिए सबसे ज्यादा स्कोर सोनम मस्कार ने किया, जो व्यक्तिगत क्वालीफिकेशन में 634.1 के स्कोर के साथ कुल चौथे स्थान पर रहीं। इलावेनिल चौथे स्थान पर रहीं, जिनका स्कोर 633.5 का रहा।

चीन ने 1904.2 का स्कोर करके गोल्ड मेडल जीता। सिल्वर मेडल भारत ने जीता। उसका फाइनल स्कोर 1898.0 रहा। दक्षिण कोरिया आखिरी क्षणों में मेडल जीतने से चूक गया, ऐसे में जापान ने 1897.1 का स्कोर करके ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया। कोरिया का स्कोर 1895.8 रहा।

सोनम मस्कार, इलावेनिल वालारिवन और विदर्स विनोद ने आधिकारिक रूप से भारत के लिए 2026 एशियन गेम्स में पहला पदक जीता है। मगर भारत के लिए सबसे पहला पदक मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स फाइटर सूचिका तरियाल ने कर लिया था। उन्होंने महिलाओं की 60 किलोग्राम स्पर्धा के सेमीफाइनल में पहुंच कर कम से कम ब्रॉन्ज मेडल पक्का कर लिया है।

2026 एशियन गेम्स में शूटिंग में भारत ने बढ़िया शुरुआत कर ली है। 2022 के एशियाई खेलों में भारत ने कुल मिलाकर 22 पदक जीते थे, इस बार भारतीय एथलीट उस आंकड़े को पार करके नया कीर्तिमान बनाना चाहेंगे। चार साल पहले शूटिंग में भारत के खाते में 7 गोल्ड 9 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज मेडल आए थे। 

भारत अभी एशियन गेम्स की पदक तालिका में छठे स्थान पर है। 7 पदक जीत चुका चीन पहले और 5 मेडल के साथ जापान दूसरे नंबर पर है। अभी मकाउ, दक्षिण कोरिया और कजाख्स्तान पदक तालिका में भारत से ऊपर हैं।
 
जापान में खेले गए एशियाई खेल 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश को 114 रनों के विशाल अंतर से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने विशाल स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में बांग्लादेश की पूरी टीम महज 81 रनों पर सिमट गई। इस एकतरफा मुकाबले में भारतीय टीम और विस्फोटक सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने मिलकर 5 बड़े ऐतिहासिक रिकॉर्ड्स अपने नाम दर्ज किए।
  
बांग्लादेश के खिलाफ मिली 114 रनों की यह जीत महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास में रनों के आधार पर भारतीय महिला टीम की तीसरी सबसे बड़ी जीत बन गई है। इससे पहले भारत की सबसे बड़ी जीत 2018 एशिया कप में मलेशिया के खिलाफ (142 रन) और 2026 एशिया कप में हांगकांग के खिलाफ (137 रन) आई थी।

भारतीय महिला टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ अपना अजेय क्रम बरकरार रखते हुए लगातार 10वीं टी20 अंतरराष्ट्रीय जीत दर्ज की। सितंबर 2023 से शुरू हुआ भारत का यह विजयी अभियान सितंबर 2026 तक जारी है। किसी भी विरोधी टीम के खिलाफ भारत का यह दूसरा सबसे लंबा विनिंग स्ट्रिक है। इससे पहले भारत ने श्रीलंका के खिलाफ लगातार 12 मैच (2016-2022) जीते थे।