इरादतनगर पुलिस ने बलात्कारी और शमसाबाद पुलिस ने हमले का आरोपी दबोचा

आगरा। थाना इरादत नगर के एक गांव में रात में घर के अंदर सो रही लड़की से बलात्कार के आरोपी को थाना पुलिस ने कुर्रा मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया।

Apr 30, 2025 - 22:24
 0
इरादतनगर पुलिस ने बलात्कारी और शमसाबाद पुलिस ने हमले का आरोपी दबोचा
इरादतनगर और शमसाबाद पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये गये आरोपी।

आरोपी श्याम पुत्र रामवीर कुशवाह निवासी ग्राम गुलाबपुरा है। लड़की के पिता ने थाने में रिपोर्ट लिखाई थी कि उसकी बेटी घर के अंदर कमरे में सो रही थी। रात दो बजे आरोपी श्याम घर में घुस आया और कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर बेटी के साथ जबरन यौन संबंध बनाने लगा। पीड़िता का पिता जब खेत से लौटा तो आरोपी घर से निकलकर भाग गया। 

पुलिस को पिछले दो दिन से आरोपी की तलाश थी। आज मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी को कुर्रा मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। 

जानलेवा हमला कर भागा था आरोपी, शमसाबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

आगरा। थाना शमसाबाद क्षेत्र में युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी राजन पुत्र महाराज सिंह निवासी गढ़ी गोसाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे आगरा की न्यू लॊयर्स कॉलोनी से मुखबिर की सूचना पर दबोचा गया।

जानकारी के अनुसार बीते दिनों शमसाबाद के फतेहाबाद रोड स्थित कोल्ड स्टोरेज के पास वादी ऋषि कुमार के भाई पर राजन और उसके आठ-दस अन्य साथियों ने लाठी, डंडे और सरिए से हमला कर दिया था। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था और उसे मरणासन्न हालत में छोड़कर आरोपी फरार हो गए थे।

घटना के बाद पीड़ित पक्ष की ओर से जानलेवा हमले और मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ कर उसके अन्य फरार साथियों की तलाश तेज कर दी गई है।