ईरान ने यूक्रेन को दी बदला लेने की धमकी, अराघची बोले- इजरायल के इशारे पर जेलेंस्की ने किया हमला, ईरानी जहाज पर हुआ था हमला
ईरान ने कैस्पियन सागर में अपने जहाज पर हुए हमले पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि कैस्पियन सागर में यूक्रेन के हमले में एक ईरानी नाविक की मौत हुई है। उन्होंने इसे यूएन चार्टर का उल्लंघन करार दिया। अराघची ने दावा किया है कि यूक्रेन ने यह हमला इजरायल के कहने पर किया है। ईरान ने यूक्रेन पर इजरायल के इशारे पर अपने एक जहाज पर हमले का आरोप लगाया है। ईरानी विदेश मंत्री ने कहा है कि यूक्रेन ने जो हिमाकत की है, उसका जवाब जरूर दिया जाएगा। उन्होंने इस मुद्दे पर यूरोपीय यूनियन की हाई रिप्रेजेंटेटिव काजा कल्लास और रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से बात की है।
तेहरान। ईरान ने कैस्पियन सागर में अपने जहाज पर हुए हमले पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि कैस्पियन सागर में यूक्रेन के हमले में एक ईरानी नाविक की मौत हुई है। उन्होंने इसे यूएन चार्टर का उल्लंघन करार दिया। अराघची ने दावा किया है कि यूक्रेन ने यह हमला इजरायल के कहने पर किया है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि इसका जवाब जरूर दिया जाएगा। ईरान की धमकियों के बाद कैस्पियन सागर से फारस की खाड़ी तक तनाव बढ़ गया है।
अराघची ने एक्स पर लिखा, जेलेंस्की ने ईरान के एक कमर्शियल जहाज पर हमला किया है, जिसमें एक नाविक की मौत हो गई। यह UN चार्टर का खुला उल्लंघन है, जो इजरायल के कहने पर यूरोप को अपनी लड़ाई में घसीटने के लिए किया गया। EU की हाई रिप्रेजेंटेटिव कल्लास और विदेश मंत्री लावरोव के साथ बातचीत में यह साफ कर दिया गया कि कीव में बैठे मुफ्तखोर ने जो किया है, उसका जवाब जरूर दिया जाएगा।
यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि कीव ने कैस्पियन सागर में ईरान से जुड़े सैन्य सामान ले जाने वाले पोतों को निशाना बनाकर लंबी दूरी के हमले किए हैं। इससे यह स्पष्ट होता है कि यूक्रेन में रूस का युद्ध किस प्रकार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और अधिक ताकतवर पक्षों को अपनी ओर खींच रहा है। ईरान और रूस उन पांच देशों में से दो हैं जो कैस्पियन सागर की सीमा से लगते हैं, जहां रूस की मजबूत नौसैनिक उपस्थिति है, जिससे यह सागर लंबी दूरी की सैन्य पहुंच के लिए एक प्रमुख मार्ग और ईरान के लिए एक रणनीतिक कड़ी बन गया है।