आगरा में जैन समाज ने धूमधाम से मनाया क्षमावाणी पर्व, सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए
आगरा। पर्यूषण पर्व के समापन के उपरांत दिगंबर जैन समाज में क्षमावाणी पर्व बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। नगर की विभिन्न जैन संस्थाओं और उपसमाजों ने क्षमावाणी पर्व को सांस्कृतिक कार्यक्रमों, धार्मिक अनुष्ठानों और समाजसेवी गतिविधियों से यादगार बनाया।
लवेंचू महासमिति के क्षमावाणी पर्व में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी
दिगंबर जैन लवेंचू महासमिति (रजि.) उत्तर प्रदेश द्वारा एम.डी. जैन इंटर कॉलेज प्रांगण में क्षमावाणी पर्व का आयोजन भव्य रूप से हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण से किया गया, जिसमें अरुण रपरिया ने ध्वजारोहण किया। भगवान नेमिनाथ के चित्र का अनावरण सनत जैन ने किया तथा दीप प्रज्ज्वलन जीवन जैन अहिंसा द्वारा हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता राकेश जैन संसार सोप सिरसागंज वालों ने की।
अतिथियों का स्वागत अध्यक्ष मनोज जैन पोद्दार, महामंत्री कमल जैन, आनंद कुमार जैन, जीवन जैन, राजीव पोद्दार अहिंसा, मीडिया प्रभारी आशीष जैन मोनू और मनोज जैन पिंटू ने किया।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में शिवांगी ग्रुप ने नमो नमो संकेश्वर... भजन पर भावपूर्ण प्रस्तुति दी। देशना जैन, एंजेल जैन, वंशिका जैन, राखी जैन और श्रीमती अंकित जैन अहिंसा की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को प्रभावित किया। समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान भी किया गया, जिसका आयोजन हीरालाल बच्चीलाल जैन परिवार द्वारा हुआ।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष मनोज जैन पोद्दार, महामंत्री कमल जैन, कोषाध्यक्ष आनंद कुमार जैन, मीडिया प्रभारी आशीष जैन मोनू सहित स्वतंत्र मोहन जैन, राजीव जैन पोद्दार, अखिल बरोलिया, मनोज जैन पिंटू, संजय जैन रावत, अक्षय जैन, अजय कुमार जैन, अंकुश जैन, प्रशांत जैन, शशिकांत जैन, मनोज जैन दयालबाग, आलोक जैन अहिंसा, अनिल जैन रईस, पी.के. जैन आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रतन सेन जैन ने किया।
अग्रवाल दिगंबर जैन महासभा का क्षमावाणी पर्व
श्री अग्रवाल दिगंबर जैन महासभा द्वारा अग्रसेन सेवा सदन, लोहामंडी में वार्षिक क्षमावाणी महापर्व बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। दो दिवसीय इस आयोजन के पहले दिन 14 सितंबर को सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों की श्रृंखला आयोजित हुई। समाज सेवा को समर्पित रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और मानवता का संदेश दिया। इसके साथ ही बच्चों व युवाओं के लिए चित्रकला प्रतियोगिता हुई, जिसमें प्रतिभागियों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया।
दोपहर की साधारण सभा में महासभा सदस्यों ने सामाजिक मुद्दों पर विचार-विमर्श किया और आगामी गतिविधियों की रूपरेखा तय की। आयोजन समिति के महामंत्री संजय जैन ने बताया कि 15 सितंबर को सम्मान समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और विशेष क्षमावाणी कार्यक्रम होंगे। इस अवसर पर महासभा अध्यक्ष पवन जैन, महामंत्री संजय जैन, विजय जैन, विष्णु जैन, राजीव जैन, सुरेश चंद जैन, राकेश जैन सहित अग्रवाल दिगंबर जैन महासभा के अनेक पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।