दशहरा उत्सव में डांडिया की मस्ती और उमंग में झूमा जयपुर हाउस
आगरा। दशहरा उत्सव में आज जयपुर हाउस के श्रीराम पार्क में डांडिया की मस्ती और उमंग छायी थी। हाथों में डांडिया लिए और परम्परागत परिधान लहंगा चोली में श्रंगारित महिलाओं व कुर्ता पजामा में सजे धजे पुरुषों ने रावण दहन से पहले डांडिया का लुत्फ उठाया।

इस अवसर पर महिलाओं व बच्चों के लिए आकर्षक प्रतियोगिताएं व खेल भी आयोजित किए गए। 12 फुट के रावण दहन के साथ सम्पूर्ण परिसर जयश्रीराम व वीर बजरंगी के उद्घोष से गूंज उठा।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम शंखनाद के साथ गणेश वंदना व मां दुर्गा की आरती समस्त जयपुर हाउस वासियों द्वारा की गई। आईपीएस अभिषेक अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इसके बाद शुरु हुआ डांडिया का धमाल।
ढोली थारो ढोल बाजों..., घूंघट का आड़ से दिलबर का..., जैसे गीतों पर जयपुर हाउस के युवा वर्ग ने उत्साह व उमंग के साथ दशहरा पर्व सेलीब्रेट किया। बेस्ट कपल डांस, बेस्ट ड्रेस सहित कई पहार प्रदान किए गए। बच्चों ने झूलों का लुत्फ उठाया। अंत में 12 फुट ऊंचे रावण का दहन होते ही हर तरफ जयश्रीराम के जयकारे गूंजने लगे।
इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉ. मयंक महाजन, राहुल अग्रवाल, सनी बजाज, मयंक सचदेवा, सौरभ गोयल, रोहित जैन, विभोर अग्रवाल, डॉ. रिदिमा महाजन, निकिता अग्रवाल, नेहा बजाज, आशा सचदेवा, स्वाती गोयल, रिचा जैन, करिश्मा अग्रवाल आदि उपस्थित थे।