जनकपुरी महोत्सव समिति और रामलीला कमेटी ने प्रभु श्रीराम की भावपूर्ण आरती की
आगरा। जनकपुरी महोत्सव समिति, कमला नगर द्वारा प्रतिदिन संध्या 7 बजे आयोजित की जा रही प्रभु श्रीराम की आरती श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम बन गई है। बुधवार की शाम इस आयोजन में जनकपुरी महोत्सव समिति के साथ रामलीला कमेटी के प्रमुख पदाधिकारियों ने भी भाग लेकर प्रभु राम का जयकारा करते हुए आरती उतारी।
आरती के समय 'हे राजा राम! तेरी आरती उतारूँ' भजन जब सामूहिक रूप से गाया गया तो समूचा परिसर भक्ति रस में सराबोर हो गया। जय सियाराम और जय श्रीराम के गगनभेदी नारे जनकपुरी महोत्सव समिति के बी ब्लॉक-75 स्थित कार्यालय को गुंजायमान करते रहे।
इस पावन अवसर पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, महामंत्री राजीव अग्रवाल, उपाध्यक्ष मुकेश जौहरी, विनोद जौहरी, भगवान दास बंसल सेवला वाले, विष्णु दयाल बंसल सेवला वाले, मुकेश अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, सीताराम अग्रवाल, विजय गोयल, कोषाध्यक्ष ताराचंद अग्रवाल, संगठन मंत्री विकास बंसल लड्डू भाई, मीडिया प्रभारी राहुल गौतम, सोशल मीडिया इंचार्ज राम मनु शर्मा सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
जनकपुरी महोत्सव समिति से अध्यक्ष मुरारी प्रसाद अग्रवाल, राजा जनक राजेश अग्रवाल (रसोई रत्न), महामंत्री पार्षद प्रदीप अग्रवाल, संयोजक पार्षद पंकज अग्रवाल, उपाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, संतोष मित्तल, कोषाध्यक्ष राम रतन मित्तल, सह कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल बैंक, स्वदेश विकल, भगवती प्रसाद शाक्य, अनिल अग्रवाल एड, मीडिया प्रभारी केके अग्रवाल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
जनसमूह ने श्रीराम से रामलीला एवं जनकपुरी महोत्सव को सफल बनाने की प्रार्थना करते हुए भावविभोर होकर आरती उतारी। आयोजन के अंत में प्रसाद वितरण हुआ। आयोजकों ने बताया कि यह आरती श्रावण मास के समापन तक प्रतिदिन होती रहेगी।