जेईई मेन 2025: इतिहास रच गए 24 छात्र, गुथिकोंडा बनीं पहली डबल टॉपर

नई दिल्ली। देश की सबसे कठिन इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन 2025 के नतीजे आ गए हैं। इस बार कई रिकॉर्ड बने हैं। 24 छात्रों ने 100 परसेंटाइल स्कोर करके टॉपर्स की सूची में जगह बनाई है। सबसे बड़ी उपलब्धि रही आंध्र प्रदेश की साई मनोग्ना गुथिकोंडा की, जिन्होंने दोनों सत्रों में टॉप करके देशभर में वाहवाही बटोरी।

Apr 19, 2025 - 11:50
 0
जेईई मेन 2025: इतिहास रच गए 24 छात्र, गुथिकोंडा बनीं पहली डबल टॉपर
साई मनोग्ना गुथिकोंडा की फाइल फोटो।

ये हैं इस साल के टॉपर्स

साई मनोग्ना गुथिकोंडा, राजित गुप्ता, शिवेन विकास तोष्णीवाल, कुशाग्र बैंगा, श्रेयस लोहिया, सौरव, साक्षम जिंदल, अर्नव सिंह, सनीध्या सराफ, विशद जैन, वंगला अजय रेड्डी, ओम प्रकाश बेहरा, बनी ब्रता माजी, हरशा ए गुप्ता, कुशाग्र गुप्ता, आदित प्रकाश भागड़े, आयुष रवि चौधरी, लक्ष्य शर्मा, आयुष सिंघल, दक्ष, हर्ष झा, अर्चिस्मान नंदी, देवदत्ता माजी, एमडी अनस । ये वे चेहरे हैं, जिन्होंने इस परीक्षा में झंडे गाड़े हैं।

12.5 लाख छात्रों ने दी परीक्षा

इस बार 12.5 लाख छात्रों ने दी परीक्षा। परीक्षा में 95.93% उपस्थिति रही जो दो सत्रों में सम्पन्न हुई। विगत 11 फरवरी को पहले सत्र के नतीजे आए थे। 19 अप्रैल को दूसरा और फाइनल रिजल्ट आया है।

मनोग्ना ने रोज 12-14 घंटे की पढ़ाई

दोनों सत्रों में टॊप करने वाली साई मनोग्ना बताती हैं कि उन्होंने रोज़ 12-14 घंटे की पढ़ाई की। हफ्ते में एक दिन प्रेरणादायक वीडियो देखती थीं ताकि ऊर्जा बनी रहे।

SP_Singh AURGURU Editor