यमुना पार क्षेत्र में ज्वेलर को गोली मारी, घायल, व्यापारियों में दहशत  

आगरा। शहर के यमुना पार क्षेत्र में आज शाम एक ज्वेलर को गोली मारकर घायल किए जाने की घटना से व्यापारिक क्षेत्रों में दहशत का माहौल कायम हो गया है। 

Jan 19, 2025 - 20:21
 0
यमुना पार क्षेत्र में ज्वेलर को गोली मारी,  घायल, व्यापारियों में दहशत   

थाना एत्माउद्दौला क्षेत्र में आभूषण व्यापारी आनंद वर्मा को गोली मारी गई है। गोली कारोबारी की पीठ में लगी है। अस्पताल में आनंद वर्मा का उपचार चल रहा है। मेहताब बाग के पास व्यापारी के ऊपर गोली तब चलाई गई जब वे अपने दोपहिया से कहीं जा रहे थे। हमलावरों ने पीछे से गोली चलाई और मौके से फरार हो गए।

सरेराह गोलीकांड होने पर आसपास सनसनी फैल गई। वहां पहुंचे लोगों ने घायल कारोबारी को अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने के बाद पुलिस एक्टिव हो गई थी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचने के बाद आसपास के लोगों से पूछताछ की। आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस आनंद वर्मा को गोली मारने वालों की पहचान करने के प्रयास कर रही है। अभी तक हमलावरों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी थी। 

SP_Singh AURGURU Editor