जयघोष से गूंजा जिनालय: आगरा में भक्तिभाव से मना श्री पद्मप्रभु भगवान का मोक्ष कल्याणक

आगरा के अवधपुरी स्थित श्री 1008 पद्मप्रभु जिनालय में छठवें तीर्थंकर श्री पद्मप्रभु भगवान का मोक्ष कल्याणक महोत्सव गुरुवार को गहन श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ। निर्वाण कल्याणक के पावन अवसर पर निर्वाण लाडू अर्पण का भव्य धार्मिक आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन एवं श्रद्धालु शामिल हुए।

Feb 5, 2026 - 14:53
 0
जयघोष से गूंजा जिनालय: आगरा में भक्तिभाव से मना श्री पद्मप्रभु भगवान का मोक्ष कल्याणक

आगरा। अवधपुरी स्थित श्री 1008 पद्मप्रभु जिनालय में गुरुवार प्रातः 08:30 बजे छठवें तीर्थंकर श्री पद्मप्रभु भगवान जी का मोक्ष कल्याणक महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भगवान श्री पद्मप्रभु के निर्वाण कल्याणक के उपलक्ष्य में भव्य निर्वाण लाडू चढ़ाया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में जैन समाज के श्रावक-श्राविकाएं उपस्थित रहे।

यह पावन आयोजन श्री पद्मप्रभु जिनालय परिवार के तत्वावधान में संपन्न हुआ, जिसमें पद्मप्रभु महिला मंडल अवधपुरी एवं वात्सल्य सेवा समिति की विशेष भूमिका रही। आयोजन को लेकर समाज में विशेष उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर जिनालय परिसर को भव्य और आकर्षक रूप से सजाया गया था।

कार्यक्रम की शुरुआत श्रीजी के अभिषेक एवं शांतिधारा के साथ हुई। इसके पश्चात उपस्थित श्रद्धालुओं ने पंडित विवेक जैन के कुशल निर्देशन में निर्वाण कांड का विधिवत वाचन किया। धार्मिक विधि-विधानों के पश्चात भगवान श्री पद्मप्रभु के चरणों में छह किलो का निर्वाण लाडू अर्पित किया गया।

निर्वाण लाडू अर्पण के दौरान पूरा जिनालय परिसर भगवान श्री पद्मप्रभु की जय के जयघोष से गुंजायमान हो उठा। श्रद्धालुओं ने मोक्ष कल्याणक के महत्व पर प्रकाश डालते हुए भगवान के बताए सत्य, अहिंसा और संयम के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर इंद्रप्रकाश जैन, विवेक जैन, रवि जैन, नरेंद्र जैन, शुभम जैन, कविता जैन, करुणा जैन, गीता जैन, हेमलता जैन, रेनू जैन, रश्मि जैन, पुष्पा जैन, शालू जैन, सीमा जैन सहित अवधपुरी जिनालय परिवार के समस्त सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन शांतिपाठ एवं मंगलकामनाओं के साथ हुआ।

Top of Form

Bottom of Form

Top of Form

Bottom of Form

Bottom of Form

Bottom of Form

SP_Singh AURGURU Editor