सर्वाइकल कैंसर पर साझा मुहिम: लायंस क्लब और हेल्प आगरा आए साथ
आगरा। लायंस क्लब आगरा खुशबू और हेल्प आगरा संस्था ने बुधवार को एक संयुक्त बैठक में सर्वाइकल कैंसर के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया। दोनों संगठनों ने तय किया कि वे मिलकर इस गंभीर स्वास्थ्य समस्या को लेकर जागरूकता अभियान चलाएंगे ताकि अधिक से अधिक महिलाओं को समय पर जांच और बचाव की जानकारी दी जा सके।
बैठक में सेवा कार्यों को लेकर भी अहम सहयोग देखने को मिला। लायंस क्लब आगरा खुशबू ने हेल्प आगरा द्वारा संचालित डायलिसिस सेवा के लिए 33,000 रुपये और गरीब मरीजों की दवा सेवा हेतु 11,000 रुपये की आर्थिक मदद दी। हेल्प आगरा के अध्यक्ष सुरेंद्र जैन ने इस योगदान के लिए संस्था की ओर से आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर लायंस क्लब आगरा खुशबू की महिला सदस्याएं, हेल्प आगरा के पदाधिकारी और कार्यकारिणी सदस्य भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्वास्थ्य सेवा, सामाजिक जागरूकता और संस्थाओं के साझा प्रयासों की सराहना की गई।
Top of Form