शहर भर में करवा चौथ की धूम: सुहागिनों ने चंद्रदर्शन कर तोड़ा व्रत, पति की लंबी उम्र की कामना की
आगरा। प्रेम और समर्पण का पर्व करवा चौथ शुक्रवार को ताज नगरी आगरा में धूमधाम से मनाया गया। सुहागिनों ने व्रत रखकर चंद्रदर्शन कर अपने पति की लंबी उम्र की कामना की। शहर भर में करवा चौथ की धूम रही।
करवा चौथ का पर्व भारतीय संस्कृति में पति और वैवाहिक जीवन के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। इस दिन सुहागिनें सूर्योदय से निर्जला व्रत रखकर अपने पति की लंबी उम्र और खुशहाली की प्रार्थना करती हैं। आगरा में गुरुवार की रात शहर का नजारा अद्भुत था। महिलाएं पारंपरिक परिधानों, रंग-बिरंगी साड़ियों और हाथों में सजी मेहंदी के साथ सामूहिक पूजन स्थलों पर पहुंचीं।
सामूहिक पूजा के आयोजन शहर के कई क्षेत्रों में देखे गए, जैसे अजीत नगर, खेरिया मोड़, जयपुर हाउस, प्रताप नगर, कर्मयोगी एनक्लेव कमलानगर, आवास विकास सेक्टर 9 और महर्षिपुरम। स्थानीय महिलाएं पूजन थाल सजाकर, कथा सुनकर और मंत्रों का जाप कर व्रत को पूर्ण करती रहीं।
अजीत नगर खेरिया मोड़, जयपुर हाउस प्रताप नगर में पूजा बत्रा, प्रीति गुगलानी, पूनम, आरती, चन्द्रा, स्वारी, कर्मयोगी एनक्लेव कमलानगर में डॉ . रूपिंदर कौर, पिंकी, गोकिल, रजनी, अनुष्का, आवास विकास सेक्टर 9 में कनिका, कंचन, भावना, सविता, सुरभि, सौम्या, इशिता, मुक्ता, जयपुर हाउस में रानी सिंह, आरती सलूजा, पल्लवी सलूजा, रेनू अरोड़ा , कृतिका अरोड़ा, नीतिका सचदेव, रानी रल्हन, कमल बत्रा, सुषमा खुराना, स्वाति तनेजा, मिसेज़ रल्हन, मिसेज़ बत्रा, धौलपुर हाउस, मारुति एस्टेट, गायत्री धाम, पदम प्राइड, रुचि महाजन, सुमन महाजन, शिल्पी गुलाटी, गुंजन नेहरा, आस्था वानवानी, रिंकू धवन, पूजा, प्राची विज, मनु विहार, अपर्णा पंचशील अपार्टमेंट सिकन्दरा, अनुपम स्टार रेजीडेंसी, अधिवक्ता अनिल वर्मा के घर जयपुर हाउस में करवा चौथ कार्यक्रम पर पूनम वर्मा, कशिश, मिताली, अंजना असीजा, ज्योति, अनु रहेजा, डिंपल असीजा, मलिका महाजन, महर्षिपुरम में एडवोकेट परमिंदर सिंह के निवास पर महिलाओं ने सामूहिक कार्यक्रमों में करवा चौथ की पूजा की।
बहुत सारे दंपति करवा चौथ के मौके पर प्रेम के प्रतीक ताजमहल पर पहुंचे। करवा चौथ के अवसर पर सुहागिनें आकर्षण का केंद्र रहीं। हाथों में पूजा की थाली और सजीव मेहंदी के साथ चंद्रदर्शन का अनुभव रोमांचक और यादगार बना।
स्थानीय बाजारों में भी रौनक रही। सदर बाजार, संजय प्लेस, कमला नगर, लुहार गली, दयालबाग समेत अन्य बाज़ारों में चूड़ी, साड़ी, पूजा सामग्री और कॉस्मेटिक की दुकानों पर भारी भीड़ रही। मेहंदी कलाकारों की सेवाओं की भी खूब मांग रही। महिलाएं पारंपरिक तैयारियों और उत्साह के साथ पर्व का आनंद उठाती नजर आईं।
तेजनगर में सुघड़ सुहागिनों ने किया करवा चौथ का सामूहिक उत्सव

तेजनगर, कमला नगर में करवा चौथ पूजा करतीं महिलाएं।
तेज नगर, कमला नगर में भाविका दियालानी के निवास पर बड़ी संख्या में महिलाएं एकत्रित हुईं। हाथ में पूजा की थाली और छलनी लिए रंग-बिरंगे परिधानों में सजी सुहागिनों ने निर्जला व्रत रखकर अपने पति की लंबी आयु और अखंड सौभाग्य की कामना की।
कार्यक्रम में करवा चौथ व्रत की कथा सुनाई गई और महिलाओं ने सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर मंजू दियालानी, गिन्नी दियालानी, प्रीति बुलचंदानी, चांदनी वासवानी, डिम्पल वासवानी, नीरू, मेधा, नेहा वत्यानि, जीविका, पलक, सौम्या, काव्या, कांता दादलानी, मधु माखीजा, रशिम बुधरानी, सिद्धि आयलानी, नैना जेठवानी आदि उपस्थित रहीं।
पंचवटी सखियों ने हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया करवा चौथ पर्व”

पार्श्वनाथ पंचवटी में करवा चौथ की सामूहिक रूप से पूजा करतीं महिलाएं।
पंचवटी सखियों ने करवा चौथ त्योहार पारंपरिक रीति-रिवाजों और उल्लासपूर्ण वातावरण में मनाया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजी महिलाओं ने एक साथ निर्जला व्रत रखा और अपने पति की दीर्घायु की कामना की। शाम होते ही पुरोहित इंदिरा शर्मा के मार्गदर्शन में सामूहिक रूप से कथा सुनी गई, पूजा-अर्चना की गई और चांद निकलने पर परंपरा अनुसार व्रत खोला गया।
सखियों ने एक-दूसरे को तिलक लगाकर मंगल गीतों के साथ बधाइयां दीं। पूरे पंचवटी प्रांगण में पारंपरिक गीतों, हंसी-मज़ाक और उल्लास का माहौल छाया रहा। कई महिलाओं ने चांद को छलनी से निहारते हुए दीपक की रोशनी में अपने जीवनसाथी के प्रति प्रेम और समर्पण व्यक्त किया।
कार्यक्रम में मेहंदी, सोलह श्रृंगार और पूजा थाली सजाने की प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें महिलाओं ने अपनी सृजनात्मकता का प्रदर्शन किया। उपस्थित सखियों में रिमी सलूजा, चांदनी भोजवानी, गीता आहूजा, लता भक्तयानी, नवनीत कौर, उपासना घई, स्वाति मेहंदीरता, श्वेता चावला, चारु पिपलानी, आकांक्षा भदोरिया, प्रभा, नमिता, मेघा, इशमित सलूजा, भूमि लोकवानी, पीयू, राखी, आकांक्षा, निधि, कविता, वीना, वीनू, पूनम, प्रिया, राशि, सूर्याँशी, ज्योतिशा, परिधी, किरण, प्रियंका, सारा, भाविका, रिया अनु धवन, रूबी सहगल, सचदेवा आदि शामिल रहीं।
करवा चौथ न केवल पति-पत्नी के प्रेम का प्रतीक है, बल्कि यह सामाजिक और पारिवारिक एकता का भी उत्सव है। इस दिन का व्रत, कथा और चंद्र दर्शन संस्कृति और परंपरा में गहरी आस्था और भक्ति को उजागर करता है।