केंद्रीय हिंदी संस्थान, आगरा विशिष्ट श्रेणी का मानद विवि घोषित

आगरा। केंद्रीय हिंदी संस्थान,आगरा को आज भारत सरकार द्वारा "विशिष्ट श्रेणी का मानद विश्वविद्यालय" घोषित किया गया।

May 7, 2025 - 22:07
 0
केंद्रीय हिंदी संस्थान, आगरा विशिष्ट श्रेणी का मानद विवि घोषित

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग कानून 1956 की धारा 3 के तहत प्राप्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए भारत सरकार ने केंद्रीय हिंदी संस्थान, आगरा को विशेष विवि का दर्जा प्रदान किया है। भारत सरकार विवि अनुदान आयोग की सिफारिशों के आधार पर यह कदम उठाया है। 

गौरतलब है कि विवि अनुदान आयोग की वेबसाइट पर केंद्रीय हिंदी संस्थान ने इसके लिए आवेदन दिया था। इसको देखते हुए आयोग ने केंद्र सरकार से इस संस्थान विशेष विवि का मानद दर्जा देने की सिफारिश की थी।