मनु भाकर, डी गुकेश और हरमनप्रीत को खेल रत्न
नई दिल्ली। भारत के लिए ओलंपिक में मेडल जीतने वाली निशानेबाज मनु भाकर को भारी बवाल के बाद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इससे पहले जब मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के नामों की घोषणा की गई थी तो मनु भाकर का नाम उसमें शामिल नहीं था। इसे लेकर मनु भाकर के पिता ने निराशा भी जाहिर किया था। इसके बाद मनु भाकर को खेल रत्न देने की घोषणा की गई है।
मनु भाकर के अलावा तीन और खिलाड़ियों को भी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। मनु भाकर के साथ हाल ही में शतरंज में विश्व चैंपियन बने वाले डी गुकेश को भी खेल रत्न सम्मान दिया गया है। डी गुकेश ने शतरंज विश्व कप के फाइनल में चीन के लिन डेन को हराकर खिताबी जीत हासिल की थी, जिसके कारण उन्हें सर्वोच्च खेल सम्मान से नवाजा गया है। डी गुकेश भारत की तरफ से सबसे कम उम्र में विश्व चैंपियन बनने का रिकॉर्ड अपने नाम किया।
मनु भाकर और डी गुकेश के अलावा भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह को भी खेल रत्न अवॉर्ड दिया गया है। हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी में भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक में कमाल करते हुए ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था। भारतीय हॉकी टीम का ओलंपिक में यह लगातार दूसरा ब्रॉन्ज मेडल भी था।
मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार भारत में दिए जाने वाले सर्वोच्च खेल सम्मान है। इस सम्मान के तरत पुरस्कार पाने वाले खिलाड़ी या एथलीट को 25 लाख रुपए दिए जाते हैं। इसके साथ-साथ एक ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र भी दिया जाता है। पहले खेल रत्न पुरस्कार पाने वाले खिलाड़ियों को सिर्फ 7.5 लाख रुपए ही मिलते थे, लेकिन साल 2020 में इसे बढ़ाकर 25 लाख किया गया।