गुर्दा रोगियों का परीक्षण, डॊक्टर बोले- डायबिटीज की नियमित जांच कराते रहें  

आगरा। श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी द्वारा खंदारी में डॉ. एनएल पटनी डायलिसिस सेंटर पर  बुधवार को आयोजित किए गए निःशुल्क शिविर में 28 गुर्दा रोगियों को डॉ.वर्तुल गुप्ता (डीएम नेफ्रोलॉजी) ने परामर्श दिया।

Dec 25, 2024 - 18:22
 0
गुर्दा रोगियों का परीक्षण, डॊक्टर बोले- डायबिटीज की नियमित जांच कराते रहें   
श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी द्वारा खंदारी में डॉ. एनएल पटनी डायलिसिस सेंटर पर  बुधवार को आयोजित किए गए निःशुल्क शिविर में गुर्दा रोगियों का परीक्षण करते डॊ. वर्तुल गुप्ता।  

यह शिविर गुर्दा, हाइपरटेंशन एवं किडनी से संबंधित रोगियों के लिए आयोजित किया गया था। शिविर में पहुंचे मरीजों के परीक्षण के दौरान डॉ. वर्तुल गुप्ता ने मरीजों को यह भी सलाह दी कि वे अगर उन्हें डायबिटीज है तो इसकी नियमित जांच कराते रहें। 

डॊ. गुप्ता ने कहा कि डायबिटीज, गलत खानपान, तनाव, शारीरिक परिश्रम न करने के कारण हो रही है और इसी से किडनी सम्बंधित रोग तेजी से बढ़ रहे है।

प्रकल्प प्रभारी अजय गोयल ने बताया कि इस प्रकार का यह 21 वां शिविर है। प्रत्येक माह के चौथे बुधवार को यह आयोजित  किया जाता। सेंटर पर हेपटाइटिस सी की भी डायलिसिस सुविधा उपलब्ध है। शिविर में मीडिया प्रभारी नंद किशोर गोयल व डायलिसिस टेक्नीशियन चन्दर का भी सहयोग रहा।

SP_Singh AURGURU Editor