क्षत्रिय महासभा राजपुर चुंगी की कमान लाल सिंह चौहान को, नई कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारी भी घोषित
आगरा। क्षत्रिय समाज को संगठित और सशक्त बनाने की दिशा में मंगलवार को एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए क्षत्रिय महासभा राजपुर चुंगी शाखा की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। राजपुर चुंगी क्षेत्र स्थित नेहरू एंक्लेव में संरक्षक पप्पू राघव के आवास पर आयोजित बैठक में समाजसेवी लाल सिंह चौहान को सर्वसम्मति से क्षत्रिय महासभा राजपुर चुंगी शाखा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। पदाधिकारियों की घोषणा होते ही उपस्थित क्षत्रिय बंधुओं ने माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया।
बैठक में संरक्षक मंडल के सदस्यों धनवीर सिंह तोमर, पप्पू राघव, हरीशंकर जसावत, युवराज परिहार और जितेंद्र सिंह सिकरवार ने नई कार्यकारिणी के नामों की घोषणा की। इसके तहत पृथ्वी पाल सिंह जादौन को कार्यकारी अध्यक्ष, गजेंद्र सिंह परिहार को महामंत्री, श्याम परिहार को कोषाध्यक्ष, दिनेश भाटी को शाखा प्रभारी तथा अमित जसावत को युवा अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
नवनियुक्त अध्यक्ष लाल सिंह चौहान ने संरक्षक मंडल एवं समाजजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका प्राथमिक लक्ष्य क्षत्रिय समाज को एक सूत्र में बांधना, समाज में आपसी समन्वय बढ़ाना और युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए मंच उपलब्ध कराना होगा।
उन्होंने कहा कि समाज की एकता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है और नई टीम समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर संगठन को मजबूत बनाने का कार्य करेगी। साथ ही युवाओं को सामाजिक गतिविधियों से जोड़कर उन्हें नेतृत्व के अवसर भी प्रदान किए जाएंगे।
समारोह में क्षत्रिय महासभा राजपुर चुंगी के निवर्तमान अध्यक्ष अशोक भदौरिया, क्षत्रिय महासभा जिला आगरा के अध्यक्ष अनिल चौहान, पूनम राघव, शैलू जादौन, डॉ. राकेश सिकरवार, वीरेंद्र, थान सिंह, ललित रघुवंशी, लाल सिंह राघव, विक्रम सिंह, राजेश तोमर, राजेश धाकरे, हितेंद्र प्रताप सिंह, हरेंद्र तरकर, मनोज जसावत, शैलेंद्र, ब्रजेश रघुवंशी, हरिओम तोमर, मुकेश राजावत, मकरध्वज धाकरे, एडवोकेट मनीष, हेमंत सिंह एवं खजान सिंह धाकरे सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन जीपी ठाकुर ने किया। बैठक का समापन समाज की एकजुटता, संगठन विस्तार और सामाजिक उत्थान के संकल्प के साथ हुआ।