जमीन घोटाला उजागर, हिस्से से ज्यादा ज़मीन बेचकर की लाखों की ठगी, पुलिस जांच में जुटी

आगरा। जगदीशपुरा थाना क्षेत्र में ज़मीन से जुड़ा एक बड़ा धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। कृष्णा इन्फोटेक के मालिक जितेन्द्र बचवानी ने दो लोगों पर अपने हिस्से से ज़्यादा ज़मीन बेचने और पहले से बेची हुई भूमि को दोबारा बेचने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने इस संबंध में पुलिस से शिकायत की है, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू हो चुकी है।

Nov 5, 2025 - 11:20
 0
जमीन घोटाला उजागर, हिस्से से ज्यादा ज़मीन बेचकर की लाखों की ठगी, पुलिस जांच में जुटी
इमेज फोटो

आगरा। जगदीशपुरा थाना क्षेत्र में ज़मीन से जुड़ा एक बड़ा धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। कृष्णा इन्फोटेक के मालिक जितेन्द्र बचवानी ने दो लोगों पर अपने हिस्से से ज़्यादा ज़मीन बेचने और पहले से बेची हुई भूमि को दोबारा बेचने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने इस संबंध में पुलिस से शिकायत की है, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू हो चुकी है।

शिकायत के अनुसार, विवाद मौजा भोगीपुरा स्थित खसरा संख्या 842 से जुड़ा है। यह ज़मीन तीन भाइयों भगवती प्रसाद, रामस्वरूप और प्रभूदयाल के बीच बराबर हिस्सों में बंटी थी। जितेन्द्र बचवानी का कहना है कि उन्होंने वर्ष 2018 में भगवती प्रसाद और रामस्वरूप के वारिसों से उनका पूरा हिस्सा (दो-तिहाई भाग) विधिवत बैनामे के ज़रिए खरीदा था और फिलहाल उस भूमि पर उनका कब्ज़ा भी है।
बेची हुई ज़मीन फिर से बेच दी गई है।  

बचवानी के मुताबिक दीपांशु पुत्र स्व. आनंद और गोपाल पुत्र प्रभूदयाल जो तीसरे भाई के वारिस हैं, ने साज़िशन अपने हिस्से (एक-तिहाई भाग) से अधिक भूमि बेच दी। आरोप है कि उन्होंने वह ज़मीन भी दोबारा बेच डाली जो पहले से ही बैनामाशुदा और बचवानी के स्वामित्व में थी।

भूमाफिया की मिलीभगत की आशंका

पीड़ित का कहना है कि यह कार्रवाई पूरी तरह सोच-समझकर की गई है और इसमें भूमाफियाओं की मिलीभगत की संभावना है। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी खतौनी में दर्ज नाम का फायदा उठाकर भोले-भाले खरीदारों को गुमराह कर रहे हैं।

पुलिस जांच में जुटी

थाना जगदीशपुरा पुलिस ने बचवानी की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब भूमि से जुड़े दस्तावेजों और रजिस्ट्रियों की गहन जांच कर रही है।