ओवल में आखिरी सेशन का खेल, टीम इंडिया की नजरें बड़ी लीड पर

लंदन। भारत-इंग्लैंड के बीच शनिवार को केनिंग्टन ओवल में आज पांचवें टेस्ट का तीसरा दिन शुरू हो गया है। मुकाबले के शुरुआती दो दिन बारिश से प्रभावित रहे थे। ऐसे में तीसरे दिन इसकी भरपाई के लिए 98 ओवरों का खेल होगा। भारत का स्कोर दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद 2 विकेट पर 75 रन था, उनके पास 52 रन की लीड थी। पहली पारी में टीम इंडिया ने टॉस गंवाकर पहले बैटिंग करते हुए 224 रन बनाए थे। वहीं इंग्लैंड 247 रन बनाकर आउट हो गया था।

Aug 2, 2025 - 21:42
 0
ओवल में आखिरी सेशन का खेल, टीम इंडिया की नजरें बड़ी लीड पर

टी तक भारतीय टीम का स्कोर 304 रन हो चुका है। वहीं भारतीय टीम की लीड 281 रन हो चुकी है। ध्रुव जुरेल 25 और रविंद्र जडेजा 26 रन बनाकर नाबाद हैं। वहीं यशस्वी जायसवाल की पारी का अंत 118 रन बनाने के बाद हुआ।

टीम इंडिया की लीड 250 पहुंच चुकी है। लेकिन यशस्वी जायसवाल की यादगार पारी का अंत हो चुका है। जायसवाल 118 रन बनाकर आउट हो गए।

टीम इंडिया का स्कोर ओवल टेस्ट की दूसरी पारी में 250 रन के पार पहुंच चुका है।

द ओवल टेस्ट की दूसरी पारी में भारत के युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल का बल्ला जकमर बोला है। उन्होंने तूफानी अंदाज में अपना शतक पूरा किया है। जायसवाल ने अपना शतक पूरा करने के लिए 127 गेंदों का सामना किया, जिसमें उन्होंने 11 चौके और 2 छक्के लगाए। बता दें कि इस दौरे पर जायसवाल का यह दूसरा शतक है।

भारतीय टीम को तीसरे दिन दूसरे सेशन की शुरुआत में बड़ा झटका लगा है। पहली बॉल पर ही शुभमन गिल एलबीडब्ल्यू आउट हुए। गस एटकिंसन ने उन्हें आउट किया। शुभमन गिल 11 रन बनाकर आउट हो गए। भारत का चौथा विकेट 189 रन पर गिरा है।