मुख्य पारिवार न्यायाधीश को वकीलों ने दी विदाई
आगरा। मुख्य परिवार न्यायाधीश विपिन कुमार का स्थानांतरण होने पर आज अधिवक्ताओं ने उन्हें भावपूर्ण विदाई दी।
इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता आरएस मौर्य, रमाशंकर शर्मा एडवोकेट, उमेश जोशी, अमर प्रताप सिंह, अर्जुन देव वर्मा, दिनेश कुमार, बीएस फौजदार सहित तमाम अधिवक्ताओं ने उन्हें बुके प्रदान किए और भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
पारिवारिक न्यायाधीश विपिन कुमार ने इस अवसर पर अधिवक्ताओं के सहयोग की सराहना की और कहा कि वह आगरा के अधिवक्ताओं और उनके सहयोग को हमेशा याद रखेंगे।