महावीर जयंती पर लीडर्स आगरा और हिंदुस्तान बिरादरी ने किया परोपकार
आगरा। अहिंसा के प्रवर्तक भगवान महावीर के जन्मोत्सव पर 10 अप्रैल को लीडर्स आगरा एवं हिंदुस्तानी बिरादरी ने परोपकार के कार्य किए। लीडर्स आगरा ने जहां पुलिसकर्मियों को पानी ठंडा रखने वाली बोतलें भेंट कीं, वहीं हिंदुस्तानी बिरादरी ने भगवान महावीर की रथयात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को शर्बत पिलाया।
लीडर्स आगरा एवं तपन फाउंडेशन द्वारा हरीपर्वत चौराहा सहित शहर के प्रमुख चौराहों पर भीषण गर्मी में ड्यूटी निभा रहे यातायात पुलिसकर्मियों, महिला पुलिसकर्मियों और होमगार्ड्स को पानी को ठंडा रखने वाली बोतलें भेंट की गईं।
कार्यक्रम का नेतृत्व क्षेत्रीय पार्षद शरद चौहान ने किया। इस अवसर पर लीडर्स आगरा के अध्यक्ष डॉ. पार्थ सारथी शर्मा, महामंत्री सुनील जैन, राहुल जैन, हेमा जैन, हरिकांत शर्मा, ओमप्रकाश मेडतवाल, सुनील बग्गा, रोबिन जैन, अवधेश उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
सुनील जैन ने बताया कि यह अभियान शहर के अन्य प्रमुख चौराहों पर भी जारी रहेगा।
हिंदुस्तानी बिरादरी ने पेश की आगरा में भाईचारे की मिसाल
आगरा। भगवान महावीर जयंती पर गुरुवार को हिंदुस्तानी बिरादरी संस्था ने आगरा में सौहार्द और भाईचारे की अनूठी मिसाल पेश की। संस्था के अध्यक्ष डॉ. सिराज कुरैशी और कार्यकर्ताओं ने शोभायात्रा में शामिल जैन श्रद्धालुओं का मीठे जल और शीतल पेय से स्वागत किया।
इस पहल से जैन समाज में विशेष प्रसन्नता दिखी और उन्होंने संस्था के कार्यों की सराहना की। विशाल शर्मा ने बताया कि संस्था वर्षों से सभी धर्मों के बीच एकता और सहयोग को बढ़ावा दे रही है।
डॉ. कुरैशी ने भगवान महावीर के संदेश “अहिंसा, करुणा और सत्य” को समाज में फैलाने पर बल दिया। यह आयोजन आगरा की गंगा-जमुनी तहज़ीब को और मजबूत करने वाला सिद्ध हुआ।