आर्मी ज्वाइन कर लौटे लेफ्टिनेंट देव चाहर का आगरा कॊलेज में हुआ ढोल-नगाड़ों से स्वागत

आगरा। एनसीसी आर्मी विंग के पूर्व कैडेट एसयूओ देव चाहर भारतीय सेना में कमीशन प्राप्त कर जब पहली बार अपने महाविद्यालय लौटे तो कैडेट्स और शिक्षकों ने उनका भव्य स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों की गूंज, पुष्पवर्षा और सम्मान समारोह के बीच देव चाहर ने कैडेट्स को संदेश दिया कि भारतीय सेना केवल नौकरी नहीं, बल्कि देश सेवा का सर्वोच्च अवसर है।

Sep 20, 2025 - 19:19
 0
आर्मी ज्वाइन कर लौटे लेफ्टिनेंट देव चाहर का आगरा कॊलेज में हुआ ढोल-नगाड़ों से स्वागत
एनसीसी आर्मी विंग के पूर्व कैडेट देव चाहर के भारतीय सेना में कमीशन प्राप्त कर पहली बार आगरा कॊलेज पहुंचने पर उनका स्वागत करते एनसीसी के अधिकारी।

महाविद्यालय में शनिवार को एनसीसी आर्मी विंग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में लेफ्टिनेंट देव चाहर का स्वागत अभूतपूर्व उत्साह और गरिमा के साथ हुआ। महाविद्यालय परिसर में प्रवेश करते ही कैडेट्स और छात्र-छात्राओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप और पुष्पवर्षा से उनका अभिनंदन किया। ऑडिटोरियम हॉल में माला, पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंट कर शिक्षकों व कैडेट्स ने उनका सम्मान किया।

अपने संबोधन में लेफ्टिनेंट देव चाहर ने कहा कि जीवन में सफलता पाने के लिए निरंतर प्रयास करना आवश्यक है। असफलता से घबराना नहीं चाहिए। उन्होंने एनसीसी प्रशिक्षण को अपने जीवन का अहम हिस्सा बताते हुए कहा कि तीन साल की साधना ने उन्हें धैर्य और आत्मविश्वास प्रदान किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि मैंने आर्मी को नौकरी नहीं, बल्कि देश सेवा के लिए चुना है।

विशिष्ट अतिथि कर्नल अंकुर सुहाग (कमान अधिकारी, एनसीसी वाहिनी) ने कहा कि एनसीसी युवाओं की प्रतिभा निखारने का सशक्त माध्यम है। यह संस्था राष्ट्रभक्ति, संस्कार और चरित्र निर्माण के साथ युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनाती है।

मुख्य अतिथि उपप्राचार्य प्रो. पीबी झा ने कहा कि देव चाहर की कहानी युवाओं को लगातार प्रयास करने की प्रेरणा देती है। बायोटेक विभागाध्यक्ष डॉ. संध्या अग्रवाल ने उन्हें सरल और मृदुभाषी बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम की भूमिका कंपनी कमांडर कैप्टन अमित अग्रवाल ने रखी। पूर्व कैडेट एसयूओ मनस्वी चौधरी ने अतिथियों का परिचय और स्वागत भाषण दिया। संचालन एसयूओ तमन्ना परमार एवं यूओ प्रतीक खंडेलवाल ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन एसयूओ लवकुश ने प्रस्तुत किया। सम्मान पत्र का वाचन यूओ समायरा सिंह ने किया।

समारोह में फ्लाइंग ऑफिसर नीतेश शर्मा, तान्या जैन, नितिन भारद्वाज, पंकज कमतारिया, अरुण तरकर, विश्वजीत सिकरवार, प्रतीक मिश्रा, प्रियांशी शर्मा सहित कई पूर्व कैडेट्स ने अपने विचार साझा किए। एनसीसी वाहिनी से सूबेदार ओम ठाकुरी और जीसीआई संजना मौजूद रहे।

इस अवसर पर प्रो. वीके सिंह, प्रो. अंशु चौहान, प्रो. अमित सरकार, डॉ. आनंद प्रताप सिंह, डॉ. शैलेंद्र कुमार, प्रो. अवधेश जौहरी, डॉ. चेतन गौतम, डॉ. दीपाली सिंह, डॉ. केशव सिंह, डॉ. सत्यदेव शर्मा, डॉ. आरपी सिंह, डॉ. रंजीत सिंह सहित अनेक गणमान्य शिक्षकों की उपस्थिति रही।

अतिथियों का स्वागत मनोज जूरैल, अरुण, रोहित कर्दम, संजना, यूओ विशाल रावत, हर्षकांत, प्रिया चाहर, यामिनी चाहर, राखी, प्रियंका वर्मा, कृष्णा, हृदय, मोहित शर्मा, जाह्नवी सिसोदिया, हिमांशु, अदिति शर्मा, राहुल देशवाल, रोहित, अनमोल सहित कैडेट्स ने किया।

SP_Singh AURGURU Editor