आगरा–जयपुर हाईवे पर चीख बनकर थम गई जिंदगी, तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने छीनी महिला की सांसें

आगरा। थाना किरावली क्षेत्र में आगरा–जयपुर हाइवे पर सोमवार को दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। तहसील परिसर के पास सड़क पार कर रही एक महिला को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला सड़क पर दूर तक घसीटती चली गई। मौके पर अफरा–तफरी मच गई।

Dec 8, 2025 - 17:45
 0
आगरा–जयपुर हाईवे पर चीख बनकर थम गई जिंदगी, तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने छीनी महिला की सांसें
सड़क हादसे मे घायल महिला, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

आगरा। थाना किरावली क्षेत्र में आगरा–जयपुर हाइवे पर सोमवार को दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। तहसील परिसर के पास सड़क पार कर रही एक महिला को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला सड़क पर दूर तक घसीटती चली गई। मौके पर अफरा–तफरी मच गई।

गंभीर रूप से घायल महिला को राहगीरों और पुलिस की मदद से तत्काल एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा भेजा गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिवार में  घटना की जानकारी मिलते ही कोहराम मच गया।

हादसे के बाद चर्चा का विषय बनी टक्कर मारने वाली स्कॉर्पियो। वाहन राजस्थान नंबर का था और उसके आगे–पीछे 'POLICE' लिखा हुआ था। यही नहीं, गाड़ी चला रहा युवक यूपी पुलिस की वर्दी पहने हुए था, जिससे मौके पर मौजूद लोगों में तरह–तरह के सवाल उठने लगे।

सूचना मिलते ही किरावली पुलिस मौके पर पहुंची और स्कॉर्पियो को कब्जे में ले लिया। पुलिस द्वारा गाड़ी चालक से गहन पूछताछ की जा रही है। सूत्रों के अनुसार गाड़ी में सवार एक महिला और पुरुष यूपी के ललितपुर जिले में तैनात एक आईपीएस अधिकारी के माता-पिता बताए जा रहे हैं। हालांकि पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और मामले की जांच जारी है।

हादसे ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया। स्थानीय लोगों ने हाईवे पर तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम लगाने और सुरक्षा प्रबंध बढ़ाने की मांग की है।