शहीद स्मारक पर 15 नवंबर से शुरू होगा लाइट एंड साउंड शो
आगरा। एडीए वीसी ने अधीनस्थों के पेंच कसते हुए तय कर दिया है कि शहीद स्मारक पर लाइट एण्ड साउंड शो 15 नवंबर से शुरू होगा। सुभाष पार्क में कराए जा रहे विकास कार्यों की गति धीमी मिलने पर कड़े तेवर दिखाते हुए ठेकेदार पर पैनल्टी लगाने के निर्देश दिए हैं।
एडीए वीसी ने दलबल के साथ शहर में एडीए द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। शहीद स्मारक के सौन्दर्यीकरण के लिए फसाड लाइट, वाटर बॉडी, फाउंटेन, पाथ-वे, फीचर बॉल इत्यादि गतिमान कार्यों का निरीक्षण किया। वीसी ने निर्देश दिए कि दीपावली से पूर्व समस्त लाइट व फाउंटेन इत्यादि को संचालित किया जाए।
शहीद स्मारक़ से वीसी सुभाष पार्क पहुँचीं। यहां जन सामान्य की सुविधा हेतु चिल्ड्रन पार्क, फूड कोर्ट, फुटपाथ, वाटर बॉडी, ओपन जिम, मियाबाकी वृक्षारोपण इत्यादि कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय पाथ-वे के पत्थर का कार्य चलता हुआ पाया गया तथा अन्य कार्यों की धीमी गति को देखते हुए नाराजगी व्यक्त की। उपस्थित अभियन्ताओं को निर्देश दिए कि टाइमलाइन के अनुसार फर्म पर नियमानुसार जुर्माना लगाया जाए और कार्य को उच्च गुणवत्ता के साथ अतिरिक्त मैनपावर लगाकर नवंबर तक कार्य पूरा कराया जाए।
वीसी ने जोनल पार्क के गीत गोविंद वाटिका में स्कल्पचर्स, पाथ-वे, वाटर बॉडी एवं सिविल व विद्युत इत्यादि कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्य की गति शून्य पाई गई। वाटर बॉडी के लीकेज इत्यादि के कार्य के संबंध में कंसल्टेंट द्वारा बताया गया की पूरी वाटर बॉडी की टाइल्स उखाड़ कर वॉटरप्रूफ करके इसमें पुनः टाइल लगाया जाए। वीसी ने सभी कार्य जल्द से जल्द कार्य नवंबर अंत तक पूर्ण करने के निर्देश दिए।
स्कल्पचर्स के कार्य की गति बहुत ही धीमी मिलने पर नाराजगी व्यक्त की। निर्देश दिए कि नवंबर तक कार्य को पूर्ण कराया जाए। साथ ही लेजर-शो के थीम को जल्द से जल्द अंतिम रूप देने हेतु भी निर्देशित किया।
वीसी ने रामाडा फ्लाई ओवर सौन्दर्यीकरण कार्य के अन्तर्गत रामाडा फ्लाई ओवर पर कराये जा रहे सौन्दर्यीकरण व उद्यानीकरण, पाथ-वे हॉर्टिकल्चर तथा स्कल्पचर्स आदि के कार्यों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने रमाडा पर लगाए गए फाउंटेन एवं प्रकाश व्यवस्था रात्रि में नियत समय तक चालू रखने के निर्देश दिए। साथ ही रखने को कहा।