आगरा में हल्की बारिश से बदला मौसम का मूड, अब बढ़ी ठंडी हवा की उम्मीद
आगरा। शहर में आज मध्यान्ह अचानक हुई हल्की बूंदाबादी ने मौसम में थोड़ी राहत जरूर दी है, लेकिन उमस और गर्मी से पूरी तरह छुटकारा नहीं मिल सकेगा । इस बूंदाबादी के बाद वातावरण में हल्की ठंडक महसूस की गई और धूप की तीव्रता भी कुछ देर के लिए कम हो गई है। हालांकि बारिश का असर लंबे समय तक नहीं रहा और हवा में नमी बढ़ने से उमस का अहसास ज्यादा हो गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, आज शहर का अधिकतम तापमान 28 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। हवा दक्षिण-पूर्व दिशा से करीब 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बह रही है। विभाग का कहना है कि अगले 2-3 दिनों तक आगरा में बादल छाए रह सकते हैं और बीच-बीच में हल्की बारिश भी हो सकती है।
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 2 अक्टूबर को आगरा और आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। फिलहाल अचानक हुई बूंदाबादी ने शहरवासियों को तपिश से कुछ देर के लिए राहत दी है, लेकिन नमी और उमस के कारण मौसम अभी भी असहज बना हुआ है।