फतेहपुर सीकरी राष्ट्रीय राजमार्ग पर फिर जलेगी रौशनी, बंद नालों की भी होगी सफाई: सांसद राजकुमार चाहर

फतेहपुर सीकरी। फतेहपुर सीकरी-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर लंबे समय से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट्स जल्द चालू होंगी, वहीं ग्राम पंचायत सीकरी चार हिस्सा में वर्षों से जर्जर और खतरनाक हालत में पड़ी विद्युत बंच लाइनों को भी जल्द बदला जाएगा। यह जानकारी सांसद राजकुमार चाहर ने एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के बाद दी।

Jun 22, 2025 - 21:11
 0
फतेहपुर सीकरी राष्ट्रीय राजमार्ग पर फिर जलेगी रौशनी, बंद नालों की भी होगी सफाई: सांसद राजकुमार चाहर
जन समस्याओं को लेकर सांसद राज कुमार चाहर को प्रतिवेदन देते पूर्व प्रधान महावीर सिंह वर्मा एवं अन्य।

-जर्जर बंच लाइनें होंगी बदलेंगी, लोगों को मिलेगा राहत; समस्याओं पर प्रतिनिधिमंडल की पहल लाई रंग

पूर्व प्रधान महावीर सिंह वर्मा के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधियों ने सांसद को अवगत कराया कि मंडीगुड़ से तरहमोरी तक आगरा विकास प्राधिकरण द्वारा लगाई गई स्ट्रीट लाइट्स कई वर्षों से बंद पड़ी हैं। इससे रात्रि में राहगीरों, पर्यटकों और व्यापारियों को भारी परेशानी होती है। सांसद ने इस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए आगरा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय राजमार्ग विकास प्राधिकरण दौसा कार्यालय और किरावली विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता को पत्र जारी किए हैं।

बंद नालों की सफाई और जलभराव से राहत के निर्देश

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि हाईवे किनारे ओरिएंटल पाथवेज द्वारा बनाए गए नालों को स्लैब से बंद कर दिया गया है, जिससे बारिश का पानी मोहल्लों, कॉलोनियों और दुकानों में भरता है। इस पर सांसद ने उपजिलाधिकारी किरावली को टोल प्लाजा प्रबंधक से वार्ता कर जल्द से जल्द नालों को खोलवाने और सफाई कराने के निर्देश दिए हैं।

जर्जर बंच से हादसे, अब बदलेगी बिजली लाइन

सीकरी चार हिस्सा में वर्षों पुरानी जर्जर बंच से आए दिन विद्युत दुर्घटनाएं हो रही हैं। सांसद ने अधिशासी अभियंता को नई बंच डालने के लिए पत्र भेज दिया है। पाटकर निधि से हाई मास्ट व स्ट्रीट लाइट्स लगाने की भी योजना तैयार है, जिससे सड़क मार्ग रोशन हो सकेगा।

SP_Singh AURGURU Editor