लायंस आकाश ने गौ पूजन किया, चारे की व्यवस्था भी की

आगरा। गौ सेवा संग समाज सेवा को समर्पित लॉयंस क्लब आकाश ने मासिक सेवा के अंतर्गत फाउंड्री नगर स्थित राधाकृष्ण गौशाला में गौ सेवा की। गौ पूजन संग कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

Nov 17, 2024 - 18:47
 0
लायंस आकाश ने गौ पूजन किया, चारे की व्यवस्था भी की
गौसेवा करते लायंस क्लब आगरा आकाश के सदस्य।

क्लब के अध्यक्ष संजीव गुप्ता ने बताया कि गौशाला में रहने वाले 250 से अधिक गौवंशों के लिए चार ट्रॉली भूसे की व्यवस्था की गयी। उन्होंने बताया कि हर माह गौशाला में भोजन व्यवस्था के साथ साथ आवश्यक सेवा कार्य भी करवाया जाता है। 

इस अवसर पर संजय गुप्ता, मनोज गुप्ता, पीके मोदी जी, गौरी शंकर गुप्ता, योगेश गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

फोटो, कैप्शन− फाउंड्री नगर स्थित श्रीराधाकृष्ण गौशाला में गौ सेवा करते लॉयंस क्लब आकाश के अध्यक्ष संजीव कुमार गुप्ता, मनोज गुप्ता, संजय गुप्ता, पीके मोदी, गौरीशंकर, योगेश गुप्ता।

SP_Singh AURGURU Editor