आगरा में लायंस क्लब आकाश ने की फाउंड्री नगर गौशाला में की मासिक गौ सेवा

आगरा। सेवा, संवेदना और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को साकार करते हुए लायंस क्लब आकाश द्वारा अपने नियमित सेवा कार्यक्रमों के अंतर्गत मासिक गौ सेवा कार्यक्रम का आयोजन फाउंड्री नगर स्थित राधा कृष्ण गौशाला में किया गया। इस अवसर पर गौवंश की सेवा हेतु क्लब की ओर से प्रचुर मात्रा में आहार सामग्री भेंट की गई।

Dec 20, 2025 - 22:09
 0
आगरा में लायंस क्लब आकाश ने की फाउंड्री नगर गौशाला में की मासिक गौ सेवा
राधा कृष्ण गौशाला, फाउंड्री नगर में मासिक सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत गौवंश को भोजन कराते लायंस क्लब आकाश के अध्यक्ष अनिल वार्ष्णेय, मनोज गुप्ता, अनुराधा गुप्ता, जसविंदर सिंह, संजय गुप्ता, पवन पैंगोरिया, सुनीता पैंगोरिया, नितिन अग्रवाल, मन पैंगोरिया एवं अन्य सदस्य।

क्लब कोऑर्डिनेटर मनोज कुमार गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि सेवा कार्य के अंतर्गत गौशाला में निवासरत समस्त गौवंशों के लिए लगभग 1200 किलोग्राम गाजर, 1250 किलोग्राम भूसा एवं 2 कुंतल चोकर प्रदान किया गया। उन्होंने कहा कि यह सेवा कार्यक्रम क्लब के नियमित सामाजिक अभियानों का हिस्सा है।

क्लब अध्यक्ष अनिल वार्ष्णेय ने बताया कि लायंस क्लब आकाश द्वारा राधा कृष्ण गौशाला को गोद लिया गया है तथा यहां रह रहे गौवंश के भोजन, देखभाल एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी क्लब द्वारा निरंतर निभाई जा रही है। उन्होंने कहा कि गौ सेवा केवल धार्मिक कर्तव्य ही नहीं, बल्कि समाज के प्रति हमारी नैतिक और सामाजिक जिम्मेदारी भी है।

क्लब सचिव अनुराधा गुप्ता ने कहा कि लायंस क्लब आकाश भविष्य में भी इसी तरह के सेवा कार्यों को लगातार जारी रखेगा और समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाता रहेगा। उन्होंने सभी सदस्यों के सहयोग और समर्पण की सराहना की।

इस अवसर पर कोषाध्यक्ष जसविंदर सिंह, रीजन चेयरपर्सन संजय गुप्ता, पवन पैंगोरिया, सुनीता पैंगोरिया, नितिन अग्रवाल, मन पैंगोरिया सहित क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

SP_Singh AURGURU Editor