आगरा में लॉयंस क्लब विशाल ने चेरिटेबल आई हॉस्पिटल और डायलिसिस सेंटर की आधारशिला रखी
आगरा। सेवा, समर्पण और समाज कल्याण के संकल्प के साथ लॉयंस क्लब विशाल द्वारा दशहरे के पावन अवसर पर अरतोनी में ‘विशाल वेलफेयर होम चेरिटेबल आई हॉस्पिटल एवं डायलिसिस सेंटर की नींव रखी एवं भूमि पूजन विधिवत सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर लॉयंस क्लब इंटरनेशनल के पूर्व अंतर्राष्ट्रीय डायरेक्टर जितेंद्र चौहान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
आगरा। सेवा, समर्पण और समाज कल्याण के संकल्प के साथ लॉयंस क्लब विशाल द्वारा दशहरे के पावन अवसर पर अरतोनी में ‘विशाल वेलफेयर होम चेरिटेबल आई हॉस्पिटल एवं डायलिसिस सेंटर की नींव रखी एवं भूमि पूजन विधिवत सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर लॉयंस क्लब इंटरनेशनल के पूर्व अंतर्राष्ट्रीय डायरेक्टर जितेंद्र चौहान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि चैरिटेबल आई हॉस्पिटल एवं डायलिसिस सेंटर की आधारशिला रखना न केवल एक प्रशंसनीय पहल है, बल्कि यह समाज सेवा की सच्ची भावना का प्रतीक भी है। नेत्र चिकित्सा एक ऐसी ज़रूरत है, जिससे लाखों लोग प्रभावित होते हैं, खासकर ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग। इस प्रकल्प के माध्यम से अनगिनत लोगों को रोशनी की नई किरण मिलेगी। यह हॉस्पिटल सेवा, करुणा और उत्कृष्ट चिकित्सा का केंद्र बनेगा।
लॉयंस क्लब विशाल के अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने बताया कि क्लब का उद्देश्य निर्धन और वंचित वर्ग को सुलभ और निःशुल्क नेत्र चिकित्सा एवं बहुत निम्न दर पर डायलिसीसी की सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि यह चेरिटेबल आई हॉस्पिटल अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा और इसे वर्ष 2027 तक पूर्ण रूप से चालू करने का लक्ष्य रखा गया है।
कोषाध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल ने कहा कि यह हॉस्पिटल न केवल चिकित्सा सेवा का केंद्र बनेगा, बल्कि समाज सेवा की दिशा में एक नया मील का पत्थर साबित होगा।
सचिव अजय मनचंदा ने जानकारी दी कि अरतोनी क्षेत्र में यह भूमि कई वर्ष पूर्व क्लब द्वारा भविष्य की सेवा योजनाओं को ध्यान में रखते हुए खरीदी गई थी। अब इस पर आधुनिक नेत्र चिकित्सालय एवं डायलिसीसी सेंटर का निर्माण किया जा रहा है, जो सभी वर्गों के लिए सुलभ और सेवा भाव से संचालित होगा। कार्यक्रम से पूर्व क्लब द्वारा ताजगंज स्थित कुष्ठाश्रम में सेवा करते हुए दैनिक आवश्यकताओं का सामान भेंट किया गया ।
इस अवसर पर अजय बंसल, राजेंद्र अग्रवाल, अनूप गुप्ता, हेमेन्द्र अग्रवाल, रवीन्द्र अग्रवाल, सुशील कपूर,राकेश अग्रवाल,मनोज अग्रवाल,प्रमोद गुप्ता, योगेश अग्रवाल, मनीष बंसल, आलोक अग्रवाल, राकेश गर्ग, सुनील बंसल, के सी अग्रवाल आदि उपस्थित रहे ।