नयी कॉपियां पाकर खिल उठे नन्हें चेहरे, भारत विकास परिषद ने किया शिक्षण सामग्री का वितरण
आगरा। सेवा पखवाड़े के अंतर्गत भारत विकास परिषद संपर्क शाखा द्वारा समाजसेवा की दिशा में एक और सराहनीय पहल करते हुए बल्केश्वर स्थित जागृति शिक्षण संस्थान में जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क शिक्षण सामग्री वितरित की गई। बच्चों को जब नये सत्र की 400 कॉपियाँ सौंपी गईं, तो उनके चेहरे खुशी से खिल उठे।
इस अवसर पर परिषद अध्यक्ष डॉ. दिग्जेंद्र सिंह ने कहा कि शैक्षिक सत्र की शुरुआत में गरीब और जरूरतमंद बच्चों को किताबें व कॉपियां मिलना बेहद आवश्यक होता है। यही सोचकर परिषद ने इस सहयोग का बीड़ा उठाया और बच्चों तक नयी कॉपियाँ पहुंचाई गईं। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में परिषद का उद्देश्य न केवल सहयोग करना है, बल्कि बच्चों में आत्मविश्वास भी पैदा करना है।
कार्यक्रम के गतिविधि संयोजक अखिलेश भटनागर, सचिव इना फौजदार, वीरेंद्र जैन और पवन अग्रवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे और बच्चों को प्रोत्साहित किया।
बच्चों ने भी परिषद के इस सहयोग को भावनात्मक रूप से महसूस करते हुए आभार प्रकट किया। ऐसे सेवा कार्य समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।